Samachar Nama
×

Gujarat Municipal Polls Result 2021: अहमदाबाद सहित सभी निगमों में BJP को बहुमत

गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में 6 नगर निगमों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं उसने कई सीटों पर जीत हासिल कर ली है। सूरत में आम आम आदमी पार्टी का खाता खुला है। पार्टी
Gujarat Municipal Polls Result 2021: अहमदाबाद सहित सभी निगमों में BJP को बहुमत

गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में 6 नगर निगमों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं उसने कई सीटों पर जीत हासिल कर ली है। सूरत में आम आम आदमी पार्टी का खाता खुला है। पार्टी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस पार्टी खिसकर तीसरे स्थान पर जा पहुंची है। जामनगर में बसपा ने तीन सीटों पर जीत प्राप्त की है।

Gujarat Municipal Polls Result 2021: अहमदाबाद सहित सभी निगमों में BJP को बहुमत

राजकोट नगर निगम में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हो गया है। बीजेपी ने यहां की 72 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल मतों की गिनती जारी है। निकाय चुनावों की 576 सीटों में से 349 के रुझान मिल गए हैं।  इसमें से बीजेपी 286 और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे हैं। अहमदाबाद को छोड़कर कांग्रेस दो अंको पर नहीं पहुंच सकी है। राजकोट की 72 में से 48 सीटं के रुझान आ गए हैं। यहां सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। अहमदाबाद सहित सभी 6 नगर निगमों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।

Gujarat Municipal Polls Result 2021: अहमदाबाद सहित सभी निगमों में BJP को बहुमत

21 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुए थे। बीजेपी 277 और कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है। सूरत में आप 16 सीटों पर आगे है। बता दे कि गुजरात में 6 नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। कोरोना महामारी के बीच हुए 6 नगर निगमों में 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। गुजरात में चुनाव लड़ने वालों में बीजेपी से 577, कांग्रेस से 566, आम आदमी पार्टी से 470, राकांपा से 91, 228 निर्दलीय और अन्य दलों से 353 प्रत्याशी शामिल हैं।

Share this story