Samachar Nama
×

तो इस वजह से MP के बाद अब गुजरात में टूट जाएगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गुजरात में भी पार्टी नेतृत्व पर सियासी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गुजरात कांग्रेस इकाई में फूट पड़ने की खबरें सामने आने के संकेत मिले हैं। सीएम विजय रुपाणी ने कांग्रेस के अंदरूनी कलह को लेकर बड़ा बयान दिया है।
 तो इस वजह से MP के बाद अब गुजरात में टूट जाएगी कांग्रेस

कमलनाथ सरकार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गुजरात में भी पार्टी नेतृत्व पर सियासी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को गुजरात कांग्रेस इकाई में फूट पड़ने की खबरें निकलकर सामने आ सकती है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद गुजरात की सियासत को लेकर जानकारी सामने आई है।

 तो इस वजह से MP के बाद अब गुजरात में टूट जाएगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में दल-बदल को लेकर सियासी संकट मचा हुआ है। कांग्रेस की सरकार के सामने फ्लोर टेस्ट को लेकर संकट खड़ा हो सकता है। इस बीच गुजरात में भी सियासी ड्रामा सामने आ सकता है। इससे कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गुजरात में चार सीटें राज्यसभा की खाली हो रही है। इनमें से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास है। इन तीनों सीटों पर बीजेपी वापस काबिज होना चाहती है। ऐसे में बीजेपी को गुजरात में कम से कम 6 कांग्रेसी विधायकों का समर्थन होना आवश्यक हो गया है। इसके लिए कांग्रेसी विधायकों को अपने पलड़े में लाने  के लिए बीजेपी जोर-अजमाइश करेगी।

 तो इस वजह से MP के बाद अब गुजरात में टूट जाएगी कांग्रेस

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने खुद कांग्रेस पार्टी में फूट के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गुजराज में कांग्रेस पार्टी के नेताओँ के बीच लड़ाई चरम पर हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नेता नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस में टूट की संभावना गुजरात सरकार में रफ्तार पकड़ सकती है। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस टूट जाएगी।” मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं।

Read More….

SBI पर सबसे ज्यादा डूबा कर्ज का बोझ तो क्या मददगार बनने पर फिर से पटरी पर आ पाएगा यस बैंक

कोरोना और डूबते यस बैंक ने भारत की बढ़ाई चिंता! अर्थव्यवस्था के लिए खतरे का संकेत तो नहीं…..

मध्य प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गुजरात में भी पार्टी नेतृत्व पर सियासी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गुजरात कांग्रेस इकाई में फूट पड़ने की खबरें सामने आने के संकेत मिले हैं। सीएम विजय रुपाणी ने कांग्रेस के अंदरूनी कलह को लेकर बड़ा बयान दिया है। तो इस वजह से MP के बाद अब गुजरात में टूट जाएगी कांग्रेस

Share this story