Samachar Nama
×

भारत में हुआ सबसे कम आयु की बच्ची का सफल पथऱी का ऑपरेशन

जयपुर। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी नायाब शिक्षा प्रणाली और अनवरत अनुसंधान के लिए जाना जाता है। हाल ही में एएमयू के डॉक्टरों ने 244 दिन यानी करीब 8.5 महीने की एक छोटी बच्ची का पथरी का सफल ऑपरेशन करके नया विश्व कीर्तिमान बनाया है। बता दे कि
भारत में हुआ सबसे कम आयु की बच्ची का सफल पथऱी का ऑपरेशन

जयपुर। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी नायाब शिक्षा प्रणाली और अनवरत अनुसंधान के लिए जाना जाता है। हाल ही में एएमयू के डॉक्टरों ने 244 दिन यानी करीब 8.5 महीने की एक छोटी बच्ची का पथरी का सफल ऑपरेशन करके नया विश्व कीर्तिमान बनाया है। बता दे कि इस बच्ची की सफल लेपरोस्कोपिक सर्जरी करके यह नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।भारत में हुआ सबसे कम आयु की बच्ची का सफल पथऱी का ऑपरेशन

इससे पहले 271 दिन के शिशु की सर्जरी का विश्व रिकॉर्ड था। बता दे कि एएमयू स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसीएच) के डॉक्टरों ने यह अनोखी सर्जरी की है। सूत्रों के मुताबिक नवजात रिया कुमारी को बार बार उल्टियां हो रही थी। ऐसे में उसके माता-पिता ने तुरंत उसे संस्थान में भर्ती करा दिया।भारत में हुआ सबसे कम आयु की बच्ची का सफल पथऱी का ऑपरेशन

हालांकि डॉक्टरों के लिए सर्जरी करने का निर्णय लेना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। क्योंकि इतनी कम उम्र की बच्ची का ऑपरेशन करने में कई तरह की जटिलताएं थी। लेकिन जांच करने के बाद पाया गया कि उसके पित्ताशय में तीन पथरियां हैं। डॉक्टरों ने आपस में सलाह करके लेप्रोस्कोपी की मदद से पित्ताशय की सर्जरी करने का निर्णय लिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट पर डॉक्टरों की उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताया गया है।भारत में हुआ सबसे कम आयु की बच्ची का सफल पथऱी का ऑपरेशन

बता दे कि मेडिकल टीम का नेतृत्व डॉ. रिजवान अहमद खान ने किया था। इस सफल लेकिन जटिल सर्जरी में बच्ची के पित्ताशय से तीन पथरियां निकाली गई। इसी के साथ ही यह एक नया विश्व रिकार्ड भी बन गया। हालांकि चिकित्सकों को पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन जब विश्व रिकॉर्ड जांचा गया तो मालूम चला कि यह नया रिकॉर्ड बन चुका है। बच्ची की हालत में सुधार है और उसे अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Share this story