Samachar Nama
×

गुरुत्वाकर्षण लहरों से वातावरण होता है काफी प्रभावित, जानिए कैसे ?

वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुत्वाकर्षण लहरों के कारण वातावरण में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। उदाहरण के लिए मौसम में बदलाव, तूफान आना, हवा के स्ट्रोक तेज हो जाना। मौसम के पूर्वानुमान और जलवायु मॉडल के बारे में अध्ययन करने वाले लोगों का मानना है कि गुरुत्वाकर्षण लहरें कम वेवलेंथ की होने के कारण
गुरुत्वाकर्षण लहरों से वातावरण होता है काफी प्रभावित, जानिए कैसे ?

वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुत्वाकर्षण लहरों के कारण वातावरण में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं।  उदाहरण के लिए मौसम में बदलाव, तूफान आना, हवा के स्ट्रोक तेज हो जाना। मौसम के पूर्वानुमान और जलवायु मॉडल के बारे में अध्ययन करने वाले लोगों का मानना है कि गुरुत्वाकर्षण लहरें कम वेवलेंथ की होने के कारण हमें दिखाई नहीं देती है। गुरुत्वाकर्षण तरंगों के प्रभावों को जानने के लिए केवल इस तरह के मॉडल को अतिरिक्त विशेष घटकों के साथ शामिल करके ही कुछ पता लगाया जा सकता है।

हालांकि गुरुत्वाकर्षण लहरें कम वेवलेंथ ही होती है जो कि कुछ सौ मीटर और कई सौ किलोमीटर के बीच में चलती है। कभी-कभी इनकी वजह से बड़े पैमाने पर हवाएं और तापमान वितरण का सिस्टम भी काफी हद तक प्रभावित होता है। इस तरह के जो यह बदलाव आते हैं ये वातावरण की ऊपरी लेयरों में मजबूत से दिखाई देते हैं फिर इनका असर  निचली परतों में भी दिखाई देना शुरू हो जाता है। इसलिए गुरुत्वाकर्षण लहरों के बारे में अध्ययन करने के लिए मॉडलिंग की आवश्यकता होती है। गुरुत्वाकर्षण लहरें हवाई यातायात में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और कई तरह की मौसमी घटनाओं का कारण भी बन जाती है।

इससे पहले किए गए अध्ययन में रडार, उच्च-प्रदर्शन वाले लेज़र, रॉकेट के द्वारा रीसर्च टीम ने गुरुत्वाकर्षण लहरों के बनने के बारे में बताया था। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण लहरों के गठन और फैलाव के बारे में भी समझाया। उनके द्वारा किए गए अधय्यन को ही अब गणितीय मॉडल के जरिए अधिक मज़बूती से वापस पेश किया जा रहा है। इस नए मॉडल UA-ICON की मदद से ऊपरी लेयर के वायुमंडल की अधिक सटीकता के साथ भविष्यवाणियां की जा सकती है। इसके अलावा गुरुत्वाकर्षण लहरों को सिम्युटेड भी किया जा सकता है।

विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.

अभी LIKE करें – समाचार नामा 

वैज्ञानिकों ने दुबारा बनाया एक हॉबिट का चेहरा, जानिए क्या आया सामने?

क्या Grapefruits से किया जा सकेगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने किए सफल परीक्षण!

जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?

जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?

नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे

जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!

Share this story