Samachar Nama
×

गुड फ्राइडे: इस दिन के बारे में इन बातों को नहीं जानते होगें आप

जयपुर। 19 अप्रैल के दिन हिन्दुओ में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा तो ईसाई समान इस दिन शोक का पर्व गुड फ्राइडे मनाएगा। गुड फ्राइडे नाम आते ही ऐसा लगता है जैसे कोई शुभ दिन होता होता है जिस दिन ईसाई समाज हर्षोउल्लास के साथ पूरे दिन नाचना गाना करते होंगे। इस दिन कोई
गुड फ्राइडे:  इस दिन के बारे में इन बातों को नहीं जानते होगें आप

जयपुर। 19 अप्रैल के दिन हिन्दुओ में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा तो ईसाई समान इस दिन शोक का पर्व गुड फ्राइडे मनाएगा। गुड फ्राइडे नाम आते ही ऐसा लगता है जैसे कोई शुभ दिन होता होता है जिस दिन ईसाई समाज हर्षोउल्लास के साथ पूरे दिन नाचना गाना करते होंगे। इस दिन कोई मांगलिक काम किये जाते होगे।

गुड फ्राइडे:  इस दिन के बारे में इन बातों को नहीं जानते होगें आप

लेकिन गुड फ्राइडे का इतिहास का इसके बारे में कुछ और ही कहता है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। दुनिया को मानवता का उपदेश देने वाले, सहनशीलता का पाठ पढ़ाने वाले, क्षमा करने की प्रेरणा देने वाले ईसा मसीह को रोम के सैनिकों ने सूली पर लटका दिया।

गुड फ्राइडे:  इस दिन के बारे में इन बातों को नहीं जानते होगें आप

जब ईसा मसीह को सूली पर लटकाया जा रहा था तब भी ईसा मसीह ने प्रभु से यही प्रार्थना की कि हे ईश्वर इन्हें माफ करना ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं। उनके इस बलिदान को व शोक के दिन को गुड फ्राइडे के रुप में मनाया जाता है।

गुड फ्राइडे:  इस दिन के बारे में इन बातों को नहीं जानते होगें आप

 

गुड फ्राइडे का दिन ईस्टर रविवार से दो दिन पहले मनाया जाता है। गुड फ्राइडे को अलग अलग जगहों पर अलग अलग नामों से जाना जाता है इसे होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है।

गुड फ्राइडे:  इस दिन के बारे में इन बातों को नहीं जानते होगें आप

गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी उपवास रखते है। इस दिन ईसा के उपदेशों सुनते उनके उपदेश को जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं। ईसा मसीह ने प्रेम, सत्य और विश्वास के मार्ग पर चलने  के लिए लोगो को प्रेरित किया। चर्चों में प्रार्थनाओं का आयोजन होता है। अधिकतर जगहों पर इस दिन अवकाश भी घोषित होता है। कुछ स्थानों पर लोग काले कपड़े धारण कर यीशु के बलिदान दिवस पर शोक भी व्यक्त करते हैं। यीशु को याद करते हुए लोग चर्चों में मोमबत्ती लगाकर प्रार्थना करते हैं।

Share this story