Samachar Nama
×

बकरी के दूध के इतने फायदे, RMIT ने माना इसके लाभों को

हाल ही में रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RMIT) के एक अध्ययन में बकरी के दूध को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य पेश किए गए हैं। उसने कहा है कि बकरी का दूध प्रीबायोटिक और एंटी इनफेक्शन गुणों से लैस होता है। रिसर्च में कहा गया है कि बकरी के दूध में oligosaccharides नाम का एक तरह का प्रीबायोटिक होता है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करता है।
बकरी के दूध के इतने फायदे, RMIT ने माना इसके लाभों को

जयपुर। दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता ये तो सभी जानते है लेकिन ये शायद ही कोई जानता होगा कि जानवरों में सबसे अच्छा दूध कौनसे जानवर का होता है। अभी तक गाय के दूध को सबसे अच्छा दूध माना जाता आ रहा है। कहा जाता है कि वो बच्चों के के लिए मां के दूध के समान होता है।

बकरी के दूध के इतने फायदे, RMIT ने माना इसके लाभों को

लेकिन रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RMIT) के एक अध्ययन में बकरी के दूध को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य पेश किए गए हैं। उसने कहा ​है कि बकरी का दूध प्रीबायोटिक और एंटी इनफेक्शन गुणों से लैस होता है।

बकरी के दूध के इतने फायदे, RMIT ने माना इसके लाभों को

रिसर्च में कहा गया है कि बकरी के दूध में oligosaccharides नाम का एक तरह का प्रीबायोटिक होता है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करता है। शोध के मुताबिक कहा गया है कि बकरी के दूध में प्राकृतिक रूप से 14 प्रीबायोटिक oligosaccharides होते हैं।

बकरी के दूध के इतने फायदे, RMIT ने माना इसके लाभों को

इन्हीं में से पांच ऐसे भी होते है जो मां के दूध में भी मौजूद होते हैं। विशेषज्ञ इसके और भी कई फायदों के बारे में बताते है। गाय के दूध के मुकाबले बकरी के दूध में सेलेनियम, नियासिन और विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है। शोध में इस बात का खुलासा हो गया है कि बकरी के दूध में दिमाग की क्षमता बढ़ाने वाले सन्युग्म लिनोलिक ऐसिड भी होता है।

बकरी के दूध के इतने फायदे, RMIT ने माना इसके लाभों को

यही नहीं गाय के दूध की अपेक्षा बकरी के दूध में एलर्जी बढ़ाने वाले तत्व नहीं होते हैं। साथ ही इसमें लैक्टोज की मात्रा भी गाय के दूध के मुकाबले काफी कम होती है। इन्ही सभी गुणों के साथ बकरी का दूध शिशुओं और अन्य लोगों के लिए गाय के दूध से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। जिससे ब्‍लड प्रेशर होता है कम,इम्‍यून सिस्‍टम बढ़ता है,हडि्डयां मजबूत होती है और साथ ही आंतों में सूजन का आना भी कम हो जाता है।

हाल ही में रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RMIT) के एक अध्ययन में बकरी के दूध को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य पेश किए गए हैं। उसने कहा ​है कि बकरी का दूध प्रीबायोटिक और एंटी इनफेक्शन गुणों से लैस होता है। रिसर्च में कहा गया है कि बकरी के दूध में oligosaccharides नाम का एक तरह का प्रीबायोटिक होता है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करता है। बकरी के दूध के इतने फायदे, RMIT ने माना इसके लाभों को

Share this story