Samachar Nama
×

लड़को से इन सवालों को पूछने में शरमाती हैं लड़कियां

हम कहते हैं कि समय बदल चुका है, लेकिन कुछ मामले में हम ऐसे नहीं है। एक लड़का और एक लड़की कितने भी अच्छे दोस्त क्यों न बन जाए, अपनी गहरी दोस्ती के चलते कितने ही ओपन क्यों न हो जाए। उसके बाद भी लड़कियां अपने मेल फ्रेंड से कुछ बातें पूछने से शर्माती हैं
लड़को से इन सवालों को पूछने में शरमाती हैं लड़कियां

हम कहते हैं कि समय बदल चुका है, लेकिन कुछ मामले में हम ऐसे नहीं है। एक लड़का और एक लड़की कितने भी अच्छे दोस्त क्यों न बन जाए, अपनी गहरी दोस्ती के चलते कितने ही ओपन क्यों न हो जाए। उसके बाद भी लड़कियां अपने मेल फ्रेंड से कुछ बातें पूछने से शर्माती हैं वहीं अपनी फीमेल फ्रेंड से बिना किसी संकोच और शर्म के बेझिझक पूछ लेती हैं। अच्छे और क्लोज फ्रेंड क्यों न बन जाए लेकिन जेंडर का र्फक तो होता ही है। आइए हम आपको कुछ ऐसे स्वाल बताने जा रहे हैं जो लड़कियां कभी अपने मेल फ्रेंड से नहीं पूछती —

ड्रेस को लेकर
लड़कियां अपनी ड्रेस को लेकर काफी कान्श्यिस रहती हैं। अगर उन्होंने किसी खास मौके पर ऐसी ड्रेस पहनी है जिस पर ध्यान देना जरूरी है तो वो चाह कर भी ये सवाल किसी मेल फ्रेंड से नहीं पूछेंगीं। वहीं फीमेल फ्रेंड से असानी से पूछ लेती हैं।

कैसी लग रही हूं
हर लड़की चाहती है कि उसका मेल फ्रेंड उसके ड्रेस या लुक की तारीफ करें, या कुछ गलत है तो उसे बताए। लेकिन ये सवाल वो खुद कभी नहीं पूछेंगी की मैं कैसी लग रही हूं।

फिजिकल रिलेशनशिप
बहुत सी लड़किया फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में मेल फ्रेंड से बात करने में कतराती हैं, या यूं कहे कि वो शर्माती हैं। वहीं लड़के अपने हर बात की आसानी से कह जाते हैं। लेकिन कुछ लड़कियां जो थोड़ी बोल्ड होती हैं वो सेक्स जैसे टॉपिक पर बात करने से नहीं झिझकती हैं।

कॉफी पर बुलाने से
लड़कियां अस्कर लड़कों से कॉफी पीने के लिए पूछने से कतराती है। उन्हें लगता है कि कहीं लोग ये न समझ ले कि वो कॉफी डेट पर गए हैं।

प्यार का इजहार
अक्सर आपने देखा होगा कि किसी भी लव स्टोरी में लड़का ही प्यार का इजहार करता है। प्यार का इजहार लड़के लड़कियों की अपेक्षा जल्दी कर देते हैं। वहीं लड़की इस सोच में डूबी रहती हैं कि बोलूं या न बोलूं। अगर न हुआ तो?

तो आप चाहे कितना ही कह लें कि आपका मेल फ्रेंड आपसे बहुत क्लोज है जिसे आपके सारे सीक्रेट्स पता है, लेकिन ये सवाल आप उससे कभी नहीं पूछती होगीं।

Share this story