Samachar Nama
×

राजस्थान बजट: गरीब, किसान, रोजगार पर रहेगा फोकस

राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार वित्त वर्ष 2020-21 का बजट गुरुवार को पेश करने जा रही है। सीएम अशोक गहलोत आज सदन में सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर प्रदेश के लोगों को काफी उम्मीदें है। ऐसे में क्या गहलोत सरकार का बजट लोगों के लिए कुछ राहत लेकर आएगा।
राजस्थान बजट: गरीब, किसान, रोजगार पर रहेगा फोकस

राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार वित्त वर्ष 2020-21 का राज्य बजट गुरुवार को पेश करने जा रही है। सीएम अशोक गहलोत आज सदन में सुबह 11 बजे राजस्थान का बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर प्रदेश के लोगों को काफी उम्मीदें है। ऐसे में क्या गहलोत सरकार का बजट लोगों के कुछ राहत दे पाएगा।

राजस्थान बजट: गरीब, किसान, रोजगार पर रहेगा फोकस बजट में गांव, किसान, गरीब, रोजगार और महिला को लेकर बजट पर फोकस रह सकता है। यदि राजस्थान सरकार का बजट रोजगार और गरीब को लेकर खरा उतरता है तो लोगों के लिए ये राहत की खबर होगी। आज लोग बेरोजगारी से संघर्ष कर रहे हैं। यूवा नौकरियों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी नौकरियों पर भी बजट में फोकस रह सकता है। इसके अतिरिक्त सामाजिक क्षेत्र, चिकित्सा, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में भी आम बजट 2020 में कई घोषणाएं हो सकती है। देश में छाई आर्थिक मंदी से निबटने के लिए घरेलू स्तर पर पेश होने वाले बजट में प्रयास किए जा सकते हैं। इसके पीछे वजह है कि गांव के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो आर्थिक ग्रोथ को रफ्तार मिल सकती है।

राजस्थान बजट: गरीब, किसान, रोजगार पर रहेगा फोकस

गहलोत सरकार के बजट में सरकारी नौकरियों को लेकर ऐलान हो सकता है। चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस और ग्रामीण विकास विभाग में नई भर्ती की घोषणा हो सकती है। ऐसे में नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के सरकार बजट के जरिए एक बड़ा तोहफा दे सकती है। वहीं स्वरोजगार, पेयजल और महिला सुरक्षा को लेकर भी बजट में कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। बजट पर केंद्रीय बजट का असर पड़ सकता है। केंद्रीय बजट में राज्य के हिस्से में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की कटौती से बजट का कुछ अंश प्रभावित हो सकता है।

राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार वित्त वर्ष 2020-21 का बजट गुरुवार को पेश करने जा रही है। सीएम अशोक गहलोत आज सदन में सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर प्रदेश के लोगों को काफी उम्मीदें है। ऐसे में क्या गहलोत सरकार का बजट लोगों के लिए कुछ राहत लेकर आएगा। राजस्थान बजट: गरीब, किसान, रोजगार पर रहेगा फोकस

Share this story