Samachar Nama
×

गहलोत सरकार के बजट के जानिए बडे ऐलान

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट 2020-21 को विधानसभा में पेश किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं। प्रदेश के युवाओं, खेती-किसान, गरीब, महिला, चिकित्सा और शिक्षा को लेकर कई घोषणाएं की है। इस बजट में सभी वर्गों को सीएम गहलोत ने साधने की कोशिश की है।
गहलोत सरकार के बजट के जानिए बडे ऐलान

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट 2020-21 को विधानसभा में पेश किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं। प्रदेश के युवाओं, खेती-किसान, गरीब, महिला, चिकित्सा और शिक्षा तक को लेकर कई घोषणाएं की है। इस बजट में सभी वर्गों को सीएम गहलोत ने साधने की कोशिश की है।

गहलोत सरकार के बजट के जानिए बडे ऐलान  राजस्थान में हर घर पानी पहुंचाने के लिए बजट के दौरान गहलोत ने ऐलान किया है। जल जीवन मिशन योजना के जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। 2020-21 तक 16 जिलों में पेयजल की आपूर्ति करना सरकार का लक्ष्य है।

बजट के दौरान गहलोत ने ऐलान किया है कि 25 हजार नई सोलर पंप लगाए जाएंगे। दो लाख टन यूरिया और डीएपी  के अग्रिम भंडारण की व्यवस्था करने को लेकर भी एलान किया गया है। जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर और बाड़मेर को सिंचित क्षेत्र बनाया जाएगा।

बजट में मुक बधिर बच्चों के इलाज के लिए ऐलान किया गया है। अब तक गहलोत सरकार 899 बच्चों को सहायता मुहैया करा चुकी है। इसके अलावा 50 हजार युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाने की योजना है। 41 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यकों के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण होगा।

गहलोत सरकार के बजट के जानिए बडे ऐलान

युवाओं को गहलोत के बजट से कई उम्मींदे थी, जो अब साकार होती नजर आएगी। गहलोत के बजट पिटारे से 53 हजार 151 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया गया है।

गहलोत ने सरकारी स्कूलों के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर पेरेंट्स मिटिंग कराने का ऐलान किया है। शिक्षा के लिए 39 हजार 524 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 66 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की घोषणा की गई है।

खोलकर प्रदेश को 15 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी है। यह सभी मेडिकल कॉलेजों को 4 साल के भीतर बनाने को लेकर लक्ष्य रखा गया है। सीएम अशोक गहलोत बजट भाषण के दौरान कहा है कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि लोगों को समय पर सही इलाज मिल सके।

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट 2020-21 को विधानसभा में पेश किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं। प्रदेश के युवाओं, खेती-किसान, गरीब, महिला, चिकित्सा और शिक्षा को लेकर कई घोषणाएं की है। इस बजट में सभी वर्गों को सीएम गहलोत ने साधने की कोशिश की है। गहलोत सरकार के बजट के जानिए बडे ऐलान

Share this story