Nach Baliye 10: नच बलिए सीजन 10 में नजर आ सकते हैं ये टीवी कपल्स
छोटे परदे के मशहूर टीवी सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो नच बलिए सीजन 10 जल्द ही शुरू होने वाला है। यही कारण है कि अब इस शो को लेकर टीवी इंडस्ट्री मं सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। इस शो के लिए मेकर्स ने सेलिब्रिटीज कपल का चुनाव करना शुरू कर दिया है। अब खबरों में कहा जा रहा है कि इस बार टीवी के कई नए कपल नजर आने वाले है। आइए जानते हैं उन कपल्स के बारे में —
रूपाली गांगुली और अश्विन शर्मा
टीवी शो अनुपमांत से मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली नच बलिए 10 में अपने रियल लाइफ पति के साथ नजर आ सकती हैं। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूपाली गांगुली और अश्विन शर्मा को कुछ समय पहले ही मेकर्स ने अप्रोच किया है। इसके लिए हो सकता है कि वो मेकर्स से मोटी रकम वसूल सकती है।
दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल
मशहूर टीवी शो दिया और बाती हम में नजर आने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। इस शो में वो अपने पति रोहित राज गोयल के साथ नजर आ सकती है।
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी पिछले साल के आखिर महीने में की थी। शादी के बाद से दोनों लगातार सुर्खियों बने हुए है। इन दोनों की पॉपुलैरिटी को देखने के बाद मेकर्स ने इस नए कपल को शो के लिए अप्रोच किया है। लेकिन अब तक इन दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
मेघा चक्रवर्ती
टीवी की मशहूर अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। बता दें कि मेघा चक्रवर्ती इन दिनों टीवी शो कृष्णा चली लंदन में नजर आ रही है।
जैद दरबार और गौहर खान
जैद दरबार और गौहर खान इन दिनों सुर्खियों में बने रहते है। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है। यही कारण है कि हो सकता है कि नच बलिए 10 में जैद दरबार और गौहर खान नजर आ सकते है।
Tiger Shroff: इस दिन सिनेमा हॉल में रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2