Samachar Nama
×

Jharkhand में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले के एक आश्रम में चार लोगों द्वारा एक साध्वी से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि चार आरोपी जबरदस्ती सोमवार देर रात को पथवारा गांव स्थित आश्रम में प्रवेश कर गए। आरोपियों
Jharkhand में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले के एक आश्रम में चार लोगों द्वारा एक साध्वी से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि चार आरोपी जबरदस्ती सोमवार देर रात को पथवारा गांव स्थित आश्रम में प्रवेश कर गए। आरोपियों ने सभी साधुओं को एक कमरे में बंद कर दिया और 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक साधु ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे बुरी तरह से पीटा गया।

Bihar : कोरोना संक्रमितों की संख्या 1़ 50 लाख पहुंची, रिकवरी रेट करीब 89 फीसदी

पीड़िता ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस जांच करने के लिए अपराधस्थल पहुंची। पुलिस ने चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है।

गोड्डा से भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधा है।

दुबे ने ट्वीट कर कहा, “अपराधी दीपक राणा आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में संलिप्त है।”

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story