Ganesh Chturthi 2020: टीवी और बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने कोरोना काल के बीच किया बप्पा का स्वागत
आज से चारों तरफ गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। गणपति बप्पा का स्वागत हर किसी ने पूरे उत्साह के साथ किया है। चाहे आम जनता हो या फिर बॉलीवुड और टीवी के सेलेब्स सभी ने गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत किया है। आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी के उन्हीं सेलेब्स के नाम बताने जा रहे है जिन्होंने बप्पा का स्वागत किया है। इस लिस्ट में कई सेलेब्स के नाम शामिल है। पिछले कई दिनों से गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही है।
हालांकि इसके बावजूद सभी ने अपने अपने परिवार के साथ ही इस त्योहार को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मनाने की सोची है। कई स्टार्स के घर में बप्पा पधार चुके हैं।
काम्या पंजाबी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी के घर गणपति बप्पा पधार चुके हैं। काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो बप्पा के साथ नजर आ रही है। आपको बता दें कि काम्या की दूसरी शादी के बाद ये उनकी पहली गणेश चतुर्थी है। जिसको वो इस बार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रही है। कात्मा हर साल बप्पा को अपने घर में स्थापित करती है। काम्या महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आ रही हैं।
मनीष पॉल
कॉमेडियन और होस्ट मनीष पॉल के घर में भी बप्पा पधारने वाले है। उनकी बेटी ने खुद अपने हाथ से गणपित बप्पा की प्रतिमा बनाई है। आप यहां पर खुद इस तस्वीर में देख सकते है। इस बच्ची की श्रद्धा देखने लायक है।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना करती है। इस बार थोड़ी धूमधाम कम है लेकिन अभिनेत्री ने हर साल की तरह ही अपने घर पर बप्प को लाई है। जिसकी तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
करण वीर बोरा
टीवी अभिनेता करण वीर बोरा ने खुद अपने हाथ से गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाई है और उनका अपने घर में स्वागत किया है। इस दौरान की कई तस्वीरों को करण वीर बोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर शेयर किया है।
विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड के अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पर भी गणपति बप्पा पधार चुके हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है जो आप यहां पर देख सकते है। विवेक ओबेरॉय हर साल अपने घर पर बप्पा का स्वागत करते हैं।
अर्जुन बिजलानी
टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी के घर पर भी गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। साथ ही अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी है।
सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो बप्पा के साथ दिखाई दे रही है। इस दौरान अभिनेत्री का साड़ी लुक खूबसूरत लग रहा है।
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश ने भी अपने घर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके घर में पिछले 27 साल से बप्पा को स्थापित किया जाता है।
दीया मिर्जा
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी गणपति बप्पा का स्वागत किया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।



SSR Death Case: जब मोर्चरी में सुशांत का शव देखकर रोने लगी थीं रिया चक्रवर्ती, कहा थी ये बात
Saif In Adi Purush Movie: प्रभास की इस फिल्म में सैफ अली खान निभा सकते हैं रावण का किरदार
Ganesh Chaturthi 2020: इन तस्वीरों में देखें पिछले साल इस तरह सेलेब्स ने किया था गणपति का स्वागत

