Friday remedies: शुक्रवार को करें ये सरल उपाय, मां लक्ष्मी भर देंगी धन का भंडार
माता लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता हैं वही शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं और इस दिन को खास भी माना जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक शुक्रवार को माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से उनकी कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती हैं इसकी वजह से कभी धन की कमी नहीं रहती हैं शुक्रवार को कुछ सरल से उपाय करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त हो सकता हैं जिससे धन के भंडार भी भर सकते हैं तो आज हम आपको उन उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
अगर किसी जातक को धन धान्य से परिपूर्ण होना हैं तो उसे शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही लक्ष्मी जी को लाल चुनरी, बिंदी, सिंदूर और लाल चूड़िया भी अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और उनकी कृपा भी भक्तों पर बनी रहती हैं। आज के दिन लाल रंग के पांच पुष्प मां लक्ष्मी को अर्पित करने चाहिए। इसके बाद माता लक्ष्मी की सच्चे म से पूजा करें। फिर इन पुष्पों को धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं रहती हैं। आज के दिन श्रीलक्ष्मी नारायण पाठ जरूर करना चाहिए। श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और साधकों की सभी कामनाएं भी पूरी होती हैं।