मिथुन, कर्क, धनु व कुंभ राशियां डरती है शादी के नाम से
जयपुर। सभी लोगो का स्वभाव अलग अलग होता है ऐसे में किसी के जीवन का लक्ष्य शादी कर घर बसाना होत है तो कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो शादी बंधन के नाम से डरते हैं, इन लोगो को शादी के नाम से ही डर लगता है। हर किसी के स्वभाव पर उसकी राशि का प्रभाव पड़ता है ऐसे में हम उन राशियों के बारे मे बता रहे हैं जिन राशियों को शादी से डर लगता हैं ये राशियां शादी से दूर भागती है।
मिथुन राशि– इस राशि के लोग स्वभाव से मुड़ी होते हैं इनको किसी भी मामले में विचार पल पल बदलते रहते हैं, जिस कारण से इनके बारे में कुछ पता नहीं होता है। इनका स्वभाव हर पल बदलता रहता है। इस राशि के लोग किसी पर भी टिके नहीं रहते। अपने मूडी स्वभाव के कारण ये शादी के नाम से ही दूर भागते है।
कर्क राशि– इस राशि के लोग वैसे तो शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन शादी के मामले में इन के पसीने छूट जाते हैं। इस राशि के लोगों को अकेले रहना पसंद है। कर्क राशि के लोगों की आदत होती है कि ये अपनी बातों को और अपनी परेशानी को अपने तक ही सिमित रखते है।
धनु राशि- इस राशि के लोग अक्सर किसी से अपने दिल की बात नहीं करते। इस राशि के लोग शादी के नाम से ही दूर भागते है।इस राशि के लोग वैसे तो समझदार होते हैं लेकिन शादी के नाम से ये लोग अक्सर घबराते हैं। इस राशि के लोगों को अपनी आज़ादी बेहद प्यारी है।
कुंभ राशि– इस राशि के लोग स्वभाव से गंभीर होते है। इनको अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है। इस राशि के लोग अपनी बात को किसी के सामने सहीं से नहीं रख पाते और नहीं किसी से खुल के बात कर पाते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण ये शादी के नाम से दूर भागते हैं।