Samachar Nama
×

IAAF के पूर्व अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में हुई जेल

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के पूर्व अध्यक्ष लेमिने डिएक को भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के कारण जेल हो गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डिएक पर रूस के डोपिंग स्कैंडल के संबंध में भ्रष्टाचार के आरोप थे। डिएक को डोपिंग के संदिग्ध खिलाड़ियों से उनका परिणाम छुपाने के एवज में रिश्वत लेने और
IAAF के पूर्व अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में हुई जेल

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के पूर्व अध्यक्ष लेमिने डिएक को भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के कारण जेल हो गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डिएक पर रूस के डोपिंग स्कैंडल के संबंध में भ्रष्टाचार के आरोप थे।

डिएक को डोपिंग के संदिग्ध खिलाड़ियों से उनका परिणाम छुपाने के एवज में रिश्वत लेने और उन्हें खेलने देने की मंदूरी का दोषी पाया गया है, इसमें 2012 लंदन ओलम्पिक में भी शामिल है। उन्हें चार साल की सजा हुई है।

डिएल के वकील ने कहा है, “हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। यह गलत है।”

डिएक पर 500,000 यूरोज का जुर्माना भी लगाया गया है।

न्यायाधीश ने कहा, “उनके कार्य एथलेटिक्स के मूल्यों और डोपिंग के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करते हैं।”

डिएक नवंबर-2015 से नजरबंद थे। वह 16 साल तक आईएएएफ जो अब विश्व एथलेटिक्स के नाम से जाना जाता है, के अध्यक्ष रहे। अगस्त 2015 में लोर्ड कोए ने उनका स्थान लिया था।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story