Samachar Nama
×

ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

विदेश मंत्रालय ने ब्रिटश सांसद डेबी अब्राहम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि डेबी अब्राहम भारत के खिलाफ अभियान चला रही है। भारत में प्रवेश देने से अब्राहम को ई-वीजा खत्म होने के बाद मना कर दिया गया था। इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी।
ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

विदेश मंत्रालय ने ब्रिटश सांसद डेबी अब्राहम को लेकर बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि डेबी अब्राहम भारत के खिलाफ अभियान चला रही है। भारत में प्रवेश देने से अब्राहम को मना कर दिया गया था और उन्हें दुबई भेज दिया गया था। ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की सांसद और कश्मीर पर सर्वदलीय संसदीय समूह की अध्यक्ष डेबी अब्राहम का दावा है कि वैध ई-वीजा पर दोस्तों और परिवार के लोगों से मिलने के लिए यात्रा कर रही है, लेकिन भारत में उनको बिना सूचना दिए वीजा रद्द कर दिया है।

ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि सोमवार को जब डेबी अब्राहम आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंची थी तो उनके पास कोई वैध वीजा नहीं पाया गया था। इसके चलते उन्हें भारत से वापस भेज दिया गया।

ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर आलोचना करने के मामले में ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेजे जाने के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सांसद डेबी ने आरोप लगाए कि वैध वीजा होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय अधिकारियों ने उसे वापस लौटा दिया। एक तरफ सरकार ने कहा था कि सांसद को यात्रा से पहले वीजा के बारे में बता दिया था। ब्रिटिश सांसद को 17 फरवरी को भारत यात्रा से पहले उन्हें 14 फरवरी को उनके ई-व्यापार वीजा के अस्वीकृत होने को लेकर जानकारी दी थी। अब्राहम की भारत विरोधी गतिविधियों को देखते हुए भारत में वीजा रद्द किया गया।

विदेश मंत्रालय ने ब्रिटश सांसद डेबी अब्राहम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि डेबी अब्राहम भारत के खिलाफ अभियान चला रही है। भारत में प्रवेश देने से अब्राहम को ई-वीजा खत्म होने के बाद मना कर दिया गया था। इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी। ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

Share this story