Samachar Nama
×

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा सोशल मीडिया से बाढ़ का लगाया जायेगा पूर्वानुमान

जयपुर। प्राकृतिक आपदा का कोई समय नहीं होता है कि ये कभी भी आ सकती है। इसी कारण से कई बार मानवीय जीवन खतरे में आ जाता है जिससे जनमाल की हानी होती है। कभी ऐसा हो की अगर इनके आने से पहले कुछ संकेत मिल जाये तो शायद लोगों को ज्यादा बनानें में कामयाब
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा सोशल मीडिया से बाढ़ का लगाया जायेगा पूर्वानुमान

जयपुर। प्राकृतिक आपदा का कोई समय नहीं होता है कि ये कभी भी आ सकती है। इसी कारण से कई बार मानवीय जीवन खतरे में आ जाता है जिससे जनमाल की हानी होती है। कभी ऐसा हो की अगर इनके आने से पहले कुछ संकेत मिल जाये तो शायद लोगों को ज्यादा बनानें में कामयाब हो सकते हैं। विज्ञान की हो रही निरंतर तरक्की इस विषय पर भी विचार कर रही है। लेकिन ये तो सच है कि इसी तकनीक की अंधी दौड़ ने कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को जन्म दिया है इस कारण  से मनुष्य कुदरत के आगे बेबस नज़र आता है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा सोशल मीडिया से बाढ़ का लगाया जायेगा पूर्वानुमान

लेकिन वैज्ञानिक इस बात का तोड़ भी हार निकालने में विचार कर रहे हैं। तो इसी की दिशा में एक नई चेतावनी प्रणाली विकसित की गई है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह प्रणाली बाढ़ के संभावित खतरे से लोगों को बचाएगी। और इसके लिए इसमें चर्चित सोशल मीडिया ट्विटर का सहारा लिया जाएगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी का उपयोग लोगों को बाढ़ से बचाने के लिये किया जाएगा। जानकारी दे दे कि ब्रिटेन के डूंडी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ये प्रयोग किया है।आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा सोशल मीडिया से बाढ़ का लगाया जायेगा पूर्वानुमान

इन्होंने बताया कि  कैसे किसी भी स्मार्टफोन मोबाइल एप के द्वारा लोगों से जानकारी लेकर उसका इस्तेमाल बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की शीघ्र चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल ककिया जा सकेगा। आपको बता दे कि यह सिस्टम हाइपर-रेजोल्यूशन मॉनिटरिंग के नाम से जाना जाएगा जो लोगों को प्राकृतिक आपदाओँ से बचानी का काम करेगा। शोधकर्ताओं ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नवीनतम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का इस्तेमाल करके इस तरह से सोशल मीडिया जैसे ट्विटर तथा अन्य एप्स पर उपलब्ध आंकड़ों से बाढ़ निरोधक चेतावनी प्रणाली बनाई जा सकती है।आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा सोशल मीडिया से बाढ़ का लगाया जायेगा पूर्वानुमान

Share this story