Samachar Nama
×

बढ़ते तापमान के कारण बन रहा है हिमालय पर दहशत का माहौल

हाल ही में किये एक सर्वे के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि तापमान में बढ़ोतरी का असर हिमालय के ग्लेश्यिरों देखा जा रहा है। क्योंकि जहां पहले 1975 से 2000 तक इन ग्लेश्यिरों के पिघलने की दर 10 इंच प्रति वर्ष थी। वही ये बढ़कर 2000 से 2016 तक 20 इंच हो गई है। इनके पिघलने के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ेगा जिसका असर मानव आबादी पर साफ—साफ देखा जा सकता है।
बढ़ते तापमान के कारण बन रहा है हिमालय पर दहशत का माहौल

जयपुर। गर्मी का असर तो सभी जगह पड़ रहा है। गर्मी का असर हिमालय पर भी साफ देखा जा रहा है। ​हाल ही में रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती गर्मी के कारण लोग कई संख्या में हिमालय की ओर जा रहे है। लोगों की भारी संख्या होने के कारण वहा पर भीड़ बढ़ रही है।

बढ़ते तापमान के कारण बन रहा है हिमालय पर दहशत का माहौल

जिसके कारण हिमालय को भी नुकसान पहुंच रहा है। जिसके बाद सर्वे के दौरान सामने आया कि बढ़ते तापमान के कारण हिमालय के साढे छ: सौ ग्लेश्यिरों पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि तापमान के कारण ग्लेश्यिरों के पिघलने की रफ्तार दोगुनी हो गई है।

बढ़ते तापमान के कारण बन रहा है हिमालय पर दहशत का माहौल

कोलंबिया विश्वविद्यालय के अर्थ इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने हिमालय के पूर्व में किये अध्ययन के बाद बताया है कि 1975 से 2000 के बीच ये ग्लेश्यिर हर साल 10 इंच तक घट र​हे हैं। लेकिन इसके बाद की रिपोर्ट में पता लगा है कि 2000 से 2016 तक यह ग्लेश्यिर हर साल 20 इंच तक घटने लगे हैं।

बढ़ते तापमान के कारण बन रहा है हिमालय पर दहशत का माहौल

इसके ​मुताबिक हिमालय पर तापमान के प्रभाव को आसानी देखा जा सकता हैं। जानकार इसके बारे में बताते है कि जैसे—जैसे हिमालय के ग्लेश्यिर पिघल रहे है, वही दूसरी ओर भारत और आसपास के अन्य देशों में जल का दोहन भी तेजी से हो रहा है। यह भी एक कारण होता है तापमान के बढ़ने का क्योंकि जल के दोहन से पृथ्वी के जल का स्तर तेजी से नीचे जा रहा है।

बढ़ते तापमान के कारण बन रहा है हिमालय पर दहशत का माहौल

इसी कारण तापमान भी बढ़ रहा है जिसका सीधा असर हिमालय पर पड़ रहा है। इसलिए हिमालय के पिघलने के कारण जल क स्तर में बढ़ोतरी होगी जो सीधे—सीेधे मानव आ​बादी को प्रभावित करेगी। यही नहीं सर्वे में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि हिमालय के बढ़ते तापमान के कारण वहां पर कई बीमारियों ने घर कर लिया है जिससे कई लोगों की मौत हो जाती है।

हाल ही में किये एक सर्वे के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि तापमान में बढ़ोतरी का असर हिमालय के ग्लेश्यिरों देखा जा रहा है। क्योंकि जहां पहले 1975 से 2000 तक इन ग्लेश्यिरों के पिघलने की दर 10 इंच प्रति वर्ष थी। वही ये बढ़कर 2000 से 2016 तक 20 इंच हो गई है। इनके पिघलने के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ेगा जिसका असर मानव आबादी पर साफ—साफ देखा जा सकता है। बढ़ते तापमान के कारण बन रहा है हिमालय पर दहशत का माहौल

Share this story