Samachar Nama
×

Madhya Pradesh floods: बाढ़ से मध्य भारत में तबाही, 24 की मौत, हजारों लोग सुरक्षित निकाले

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। अब तक बाढ़ और बारिश से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जबिक 11000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पहुंचाया गया है। नर्मदा नदी ऊफान पर होने से गुजरात और मध्य प्रदेश के कई इलाके पानी से जलमग्न
Madhya Pradesh floods: बाढ़ से मध्य भारत में तबाही, 24 की मौत, हजारों लोग सुरक्षित निकाले

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। अब तक बाढ़ और बारिश से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जबिक 11000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पहुंचाया गया है। नर्मदा नदी ऊफान पर होने से गुजरात और मध्य प्रदेश के कई इलाके पानी से जलमग्न हो गए हैं। हीराकुंड बांध से पानी बहने से ओडिशा के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

Madhya Pradesh floods: बाढ़ से मध्य भारत में तबाही, 24 की मौत, हजारों लोग सुरक्षित निकाले मध्य प्रदेश के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित है। यहां के 454 गावों के करीब 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में बाढ़ से मची तबाही को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  बात की है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात कर बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए मदद मांगी है। पिछले दो दिन से यहां लगातार बारिश जारी होने से बाढ़ के हालात बन गए हैं।

Madhya Pradesh floods: बाढ़ से मध्य भारत में तबाही, 24 की मौत, हजारों लोग सुरक्षित निकाले

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और नागपुर के कई इलाकों में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। भारी बारिश के चलते यहां से 18 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तटीय ओडिशा के कई गांव रविवार को महानदी के पानी से घिर गए। कट के पास मुंदाली बैराज से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से यहां बाढ़ के हालात बने हैं। वहीं हिराकुंड बांध से 7.65 लाख क्यूसेकट पानी छोड़ा जा चुका है। बिहार, असम में भी पानी से लोग पिछले कई दिनों से घिरे हैं।

Read More…
indian economy: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, इन फैसलों पर उठाए सवाल
Ajay maken ने गहलोत-पायलट से की मुलाकात, PCC में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा आज

Share this story