Samachar Nama
×

‘जल प्रलय’ से देश में हाहाकार! बिहार में 81 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर

पिछले कई दिनों से बिहार में बाढ़ केे हालात बने हुए हैं। जल प्रलय के बीच फंसे लोगों के सामने खाने पीने का संकट खड़ा है। कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी कम हुआ है तो खेतों में अब भी जलभराव देखने को मिल रहा है। राज्य के 16 जिलों में बाढ़ के पानी के
‘जल प्रलय’ से देश में हाहाकार! बिहार में 81 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर

पिछले कई दिनों से बिहार में बाढ़ केे हालात बने हुए हैं। जल प्रलय के बीच फंसे लोगों के सामने खाने पीने का संकट खड़ा है। कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी कम हुआ है तो खेतों में अब भी जलभराव देखने को मिल रहा है। राज्य के 16 जिलों में बाढ़ के पानी के बीच लोग फंसे हैं। इससे 81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से 25 लोगों की अब तक यहां मौत हो चुकी है। वहीं 8 लाख हेक्टेयर में लगी फसल पूरी तरह बाढ़ से चौपट हो गई है।

‘जल प्रलय’ से देश में हाहाकार! बिहार में 81 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर उत्तर पूर्वी राज्य असम में भी बाढ़ और बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यवस्त कर दिया है। यहां सिंगरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। असम के तीन जिले लखीमपुर, धेमाजी और बक्शा अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से यहां 11900 लोग प्रभावित हैं। यहां बाढ़ और पानी से 138 लोगों की जान गई है जबकि 26 लोग भूस्खलन से जान गंवा चुके हैं। बाढ़ से ग्रसित तीन जिलों के 28 गांव प्रभावित बने हुए हैं।

‘जल प्रलय’ से देश में हाहाकार! बिहार में 81 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर

छतीसगढ़ के बिलासपुर में खूंटाघाट में एक डेम में तेज बहाव के बाद एक युवक फंस गया। पानी के तेज बहाव के बीच फंसे युवक को हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर निकाला गया। ये युवक तेज बहाव के बीच पूरी रात एक पेड़ के सहारे फंसा रहा था। नेपाल के बैराज से करीब 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी में उफान आ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्तर प्रदेश के सीतापुर, बहराइच और गोंडा सहित अन्य जिलों में बाढ़ के हालात बन गए। भारी बारिश को लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-
NDRF में ट्रांसफर नहीं होगी PM केयर्स फंड में जमा रकम, SC ने खारीज की याचिका
‘जल प्रलय’ से देश में हाहाकार! बिहार में 81 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर

Share this story