Samachar Nama
×

Karan Johar: इस साल Netflix पर होगा करण जौहर के इन पांच प्रोजेक्ट्स का धमाका

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेेकर और डायरेक्टर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले इन दिनों एक नहीं कई फिल्मों और शोज का निर्माण किया जा रहा है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले करण जौहर ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन के पांच प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है और
Karan Johar: इस साल Netflix पर होगा करण जौहर के इन पांच प्रोजेक्ट्स का धमाका

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेेकर और डायरेक्टर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले इन दिनों एक नहीं कई फिल्मों और शोज का निर्माण किया जा रहा है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले करण जौहर ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन के पांच प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है और बताया कि उनके ये पांचों प्रोजेक्ट इसी साल मशहूर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक रिलीज होने वाले है। इन प्रोजेक्ट्स में अलग अलग कहानियों को करण जौहर दर्शकों के सामने पेश करने वाले है।

अगर हम बात करें करण जौहर के उन पांच प्रोजेक्ट्स की तो इसमे फाइंडिंग अनामिका, अजीब दास्तान्स और मीनाक्षी सुंदरेश्वर शामिल है। आइए जानते हैं उन पांचों प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से —Karan Johar: इस साल Netflix पर होगा करण जौहर के इन पांच प्रोजेक्ट्स का धमाका

फाइंडिंग अनामिका
फाइंडिंग अनामिका की कहानी एक ऐसी वैश्विक महिला की होती है जो अचानक से गायब हो जाती है। फाइंडिंग अनामिका इस शो की कहानी काफी दिलचस्प है। इसका शो का निर्देशन करिश्मा कोहली और बिजॉय नाबियर ने किया है। फाइंडिंग अनामिका की कहानी को श्री राव और निशा मेहता ने लिखा है। इसमे मुख्य किरदार के रूप में माधुरी दीक्षित नेने, संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले, मुस्काकर जाफरी नजर आने वाले है।Karan Johar: इस साल Netflix पर होगा करण जौहर के इन पांच प्रोजेक्ट्स का धमाका

अजीब दास्तां
अजीब दास्तां एक कहानी का संग्रह है। जिसमे आपको एक नहीं बल्कि चार अलग अलग कहानियां दिखाई देने वाली है। ये सभी कहानी आपको एक अलग यात्रा पर ले जाएंगी। इस शो में मुख्य किरदार के रूप में फातिमा सना शेख, जयदीप अहलावत, अरमान रल्हन, नुसरत भरुचा, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह, मानव कौल, तोता रॉय चौधरी नजर आने वाले है। इसका निर्देशन शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घायवान, कायज़े ईरानी ने किया है।Karan Johar: इस साल Netflix पर होगा करण जौहर के इन पांच प्रोजेक्ट्स का धमाका

मीनाक्षी सुंदरेश्वर
विवेक सोनी द्वारा ​निर्देशित शो मीनाक्षी सुंदरेश्वर की कहानी एक ऐसे न्यूलीवेड कपल की होती है जिसको नौकरी की वजह से एक दूसरे से अलग होना पड़ता है। इसके बाद दोनों की लाइफ में क्या क्या परेशानियां आती है ये इस शो में दिखाया गया है। इसमे मुख्य किरदार के रूप में अभिमन्यु दसानी और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले है।Karan Johar: इस साल Netflix पर होगा करण जौहर के इन पांच प्रोजेक्ट्स का धमाका

सर्चिंग फॉर शीला
सर्चिंग फॉर शीला की कहानी ओशो के विवादास्पद और सैसी पूर्व सचिव मां आनंद शीला पर आधारित होने वाली है। जिसमे उनकी कहानी को दिखाया जाएगा। इस शो में मुख्य किरदार के रूप में शीला बिर्न​स्टील नजर आने वाली है।Karan Johar: इस साल Netflix पर होगा करण जौहर के इन पांच प्रोजेक्ट्स का धमाका

फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2
फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2 में इस बार आपको नीलम कोठारी सोनी, महीप कपूर, सीमा खान, भावना पांडे नजर आने वाली है। जिसका निर्देशन रितिका बजाज, उत्तम दोमाले ने किया है। इसमे ये सभी बॉलीवुड वाइव्स अपनी जिंदगी को लेकर खुलासे करने वाले हैं।

Nadiyon Paar Song: रूही का नया गाना नदियों पार हुआ रिलीज, जाह्नवी कपूर के डांस मूव्स ने लोगों को किया घायल

Aur Pyaar Karna Hai song: रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया गुरू रंधावा और नेहा कक्कड़ का गाना और प्यार करना है

Tiger Shroff: इस दिन सिनेमा हॉल में रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2

Share this story