Samachar Nama
×

विटामिन डी के बारे में कुछ रोचक तथ्य जान लीजिए

जयपुर। अक्सर धूप में बैठने के कई फायदे गिनाये जाते हैं। मगर वह धूप सर्दियों की सुहानी गुनगुनी हो तो ही अच्छी लगती है। गर्मियों की चिलचिलाती धूप में तो लोगों को चक्कर आने लगते है। अक्षय ऊर्जा के स्त्रोत सूरज से ना केवल बैटरी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाए जा सकते हैं, बल्कि हमारे शरीर
विटामिन डी के बारे में कुछ रोचक तथ्य जान लीजिए

जयपुर। अक्सर धूप में बैठने के कई फायदे गिनाये जाते हैं। मगर वह धूप सर्दियों की सुहानी गुनगुनी हो तो ही अच्छी लगती है। गर्मियों की चिलचिलाती धूप में तो लोगों को चक्कर आने लगते है। अक्षय ऊर्जा के स्त्रोत सूरज से ना केवल बैटरी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाए जा सकते हैं, बल्कि हमारे शरीर को भी काफी लाभ मिलता है। जी हां, हम बात कर रहे है विटामिन डी की। वही विटामिन डी जिसे पाने के लिए हमें एलियन जादू की तरह धूप से दोस्ती करनी होती है।विटामिन डी के बारे में कुछ रोचक तथ्य जान लीजिए

गौरतलब है कि धूप की मदद से ना केवल हमारी हैल्थ अच्छी रहती है, बल्कि धूप से हमारी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विटामिन डी की मदद से हम अपनी मांसपेशियों, दिल, फेफड़ों और दिमाग को मजबूत बना सकते हैं। अक्सर कहा जाता है कि धूप में बैठने से कई तरह के रोग भी ठीक हो जाते हैं। ऐसे में शरीर कई तरह के इंफेक्शन से भी सुरक्षित रहता है।विटामिन डी के बारे में कुछ रोचक तथ्य जान लीजिए

इसे पढ़कर बहुत फायदा होगा:- तो इस वजह से रात के वक्त पेड़ के नीचे नहीं…

विटामिन डी को सनशाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह सूरज की बदौलत हमें नसीब होता है। वैसे सूरज की किरणों में पाए जाने वाले फोटोन्स किसी भी सौर ऊर्जा से चलने वाले यंत्र को ऊर्जा देने की काबिलियत रखते हैं। मगर धूप का इंसानी शरीर के लिए यह उपयोग वाकई में कुदरत का करिश्मा ही है। बता दे कि जैसे ही सूरज की रोशनी हमारी त्वचा पर पड़ती है तो यह विटामिन घुलनशील अवस्था में शरीर की वसा में घुल जाता है।

विटामिन डी के बारे में कुछ रोचक तथ्य जान लीजिए
Cod-liver oil, omega3, vitamin D capsules on wooden spoon

इसे पढ़कर बहुत फायदा होगा:- स्टील और स्टेनलेस स्टील कोई एक चीज नहीं, दोनों में हैं…

इस विटामिन की मदद से शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट का अवशोषण बढ़ जाता है। यही वजह है कि हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। आपको बता दे कि जब हमारी त्वचा को सूरज की रोशनी मिलती है, तो हमारा शरीर कोलिकैल्सिफैरोल नामक एक विशेष रसायन का निर्माण करता है। यह रसायन जिगर और गुर्दे की मदद से कैल्सिडियोल और कैल्शिट्रोल में तब्दील हो जाता है। इन दोनों हार्मोन को ही विटामिन डी का घुलनशील रूप कहा जाता है। तो दोस्तों महज 10 मिनट की धूप आपको मुफ्त में विटामिन डी दिला देती है।

Share this story