Income Tax Raids: तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और विकास बहल पर इनकम टैक्स की रेड
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू समेत कई कलाकारों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं साबित हुआ है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयकर विभाग ने आज यानी बुधवार को मुंबई में बॉलीवुड के कई कलाकारों के घर में छापा मारा है। मशहूर फिल्ममेेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स पर कर चोरी करने का आरोप लगा था जिसकी वजह से आयकर विभाग ने रेड डाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयकर विभाग ने मुंबई और पुणे में करीब 30 से ज्यादा लोकेशंस पर रेड डाली है। जिसमे बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों का नाम भी सामने आ चुका है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान और रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शिवाशीष सरकार के यहां भी आयकर विभाग ने छापा मारा। अनुराग कश्यप के घर पर लगभग 11 घंटों तक आयकर विभाग की रेड चली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैंटम फिल्म की स्थापना अनुराग कश्यप ने विक्रमादित्य मोटवाने, विकास बहल और मधु मांटेना के साथ मिलकर किया था। लेनिक बाद में साल 2018 में इस कंपनी से सभी अलग हो गए थे। बता दें कि विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद ऐसा किया गया था। फैंटम फिल्म्स के तहत बॉलीवुड की कई फिल्मों का निर्माण किया है। इसके बाद अनुराग ने जहां गुड बैड फ़िल्म्स नाम की कंपनी शुरू की वहीं विक्रमादित्य मोटवाने ने आंदोलन फ़िल्म्स के नाम से कंपनी का निमार्ण किया। अगर हम बात करें अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के काम की तो वो आने वाले दिनों एक साथ फिल्म दोबारा में काम कर रहे है।
Tiger Shroff: इस दिन सिनेमा हॉल में रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2