Samachar Nama
×

HAATHRAS CRIME : छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की करी हत्या

उत्तर प्रदेश में हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ करने के विरोध व पुलिस में शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम को गोली मार कर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है की आरोपी गौरव शर्मा केस को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक की बेटी ने छह
HAATHRAS CRIME : छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की करी हत्या

उत्तर प्रदेश में हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ करने के विरोध व पुलिस में शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम को गोली मार कर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है की आरोपी गौरव शर्मा केस को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक की बेटी ने छह लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनमे से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार ने गौरव पर आरोप लगाया है की वो एक आतंवादी के समान है और सपा से जुड़ा हुआ है।पीड़ित का परिवार पहले शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अडा हुआ था लेकिन बाद में काफी समझाइश के बाद वो मान गया।  पीड़ित की बेटी ने अपने पिता की अर्थी को कन्धा दिया।

HAATHRAS CRIME : छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की करी हत्या

2018 में दर्ज किया था केस

एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक,  बेटी के पिता अमरीश ने साल 2018 में गाँव के ही गौरव के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ करने के विरोध में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद गौरव को 15 दिन की जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी। जमानत मिलने के बाद से ही वो लगातार अमरीश पर दबाव बनाये जा रहा था।

HAATHRAS CRIME : छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की करी हत्या

शाम के समय की अमरीश पर फायरिंग

शाम के समय अमरीश अपने खेत पर आलू की खुदाई कर रहा था।  उनकी पत्नी बेटी के संग वहां पर खाना खाने आई थी। इसी वक्त गौरव अपने दोस्तों संग वहां पर आ पहुंचा और अमरीश पर फायरिंग कर दी।  इसके बाद अमरीश को अस्पताल ले जाय गया जहाँ ऊपर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Share this story