Samachar Nama
×

Farmers Protest: दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर केस, बैरिकेड तोड़ने पर 11 नेता नामजद

दिल्ली में सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन को उतरे किसानों की आगे की रणनीति क्या होगी? इस पर अभी मंथन जारी है। किसानों का कहना है कि वो यहां से तभी हटेंगे जब उनकी मांगे मानी जाएंगी। पंजाब से आए किसानों का कहना है कि वे 6 महीने का राशन लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि
Farmers Protest: दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर केस, बैरिकेड तोड़ने पर 11 नेता नामजद

दिल्ली में सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन को उतरे किसानों की आगे की रणनीति क्या होगी? इस पर अभी मंथन जारी है। किसानों का कहना है कि वो यहां से तभी हटेंगे जब उनकी मांगे मानी जाएंगी। पंजाब से आए किसानों का कहना है कि वे 6 महीने का राशन लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हम बुराड़ी नहीं जा रहे हैं जो किसान बुराड़ी गए हैं सरकार उन्हें उलझाने में लगी है। हालांकि, सरकार ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। दिल्ली के टिकरी और सिंधु बॉर्डर पर किसान एकत्रित हो रहे हैं।

Farmers Protest: दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर केस, बैरिकेड तोड़ने पर 11 नेता नामजद इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली कूच करने वाले किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ने पर पंजाब के किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस से उलझने, बैरिकेड तोड़ने और हत्या के प्रयास को लेकर 11 किसान नेता नामजद किए है। पेहवा में भी 6 किसान नेता नामजद किए गए हैं।

Farmers Protest: दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर केस, बैरिकेड तोड़ने पर 11 नेता नामजद

बता दें कि दिल्ली के टिकरी और सिंधु बॉर्डर पर किसान एकत्रित हो रहे हैं। दो लाख किसान आज पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान से दिल्ली कूच कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। कृषि कानूनों के विरोध में बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में किसान प्रदर्शनकारी एकत्रित हो रहे हैं। किसानों का एक गुट सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ही जमा है। ये लोग जंतर-मंतर या रामलीला मैदान जाने की जिद कर रहे हैं।

Read More…
Iran Israel tension: ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक की हत्या, बढ़ा इजरायल से युद्ध का खतरा
Covid 19 Vaccine: PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का ले रहे जाएगा…

Share this story