Samachar Nama
×

Farmers Protest: कृषि मंत्री बोले- 3 दिसंबर से पहले भी किसानों से चर्चा को तैयार सरकार…

दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की तादाद में किसान जमे हुए हैं। सीमा पर किसान आंदोलन का आज पांचवा दिन है। उनकी गाड़ियों में राशन, बर्तन और कंबल लदे हैं। किसानों का कहना है कि सरकरा जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती तब तक पीछे नहीं हटेंगे। हमारे पास 6 महीने का राशन
Farmers Protest: कृषि मंत्री बोले- 3 दिसंबर से पहले भी किसानों से चर्चा को तैयार सरकार…

दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की तादाद में किसान जमे हुए हैं। सीमा पर किसान आंदोलन का आज पांचवा दिन है। उनकी गाड़ियों में राशन, बर्तन और कंबल लदे हैं। किसानों का कहना है कि सरकरा जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती तब तक पीछे नहीं हटेंगे। हमारे पास 6 महीने का राशन है। हालांकि, आंदोलन पर उतरे किसानों को सरकार बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी है लेकिन किसानों का एक गुट सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है।

Farmers Protest: कृषि मंत्री बोले- 3 दिसंबर से पहले भी किसानों से चर्चा को तैयार सरकार…

किसान आंदोलन को देखते हुए सिंधु और टिकरी बॉर्डर को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। बता दें कि किसानों को सबसे बड़ी चिंता एमएसपी की है। किसानों को डर है कि उनकी फसलों का कॉरपोरेट सेक्टर स्टॉक कर लेगा। किसान आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार 3 दिसंबर से पहले भी बातचीत को तैयार है। केंद्र सरकार ने किसानों को 3 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया है।

Farmers Protest: कृषि मंत्री बोले- 3 दिसंबर से पहले भी किसानों से चर्चा को तैयार सरकार…

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कृषि कानून पर गलतफहमी ना रखें। पंजाब के किसानों ने पिछले साल से ज्यादा एमएसपी पर धान मंडी में बेचा है। MSP भी जीवित है और मंडी भी जीवित है और सरकारी खरीद भी हो रही है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर किसान बुराड़ी मैदान में एक साथ आकर एकत्रित होते हैं तो सरकार उनसे तुरंत बात करने को तैयार है। वहीं किसानों का कहना है कि सरकार बिना शर्त के किसानों से आकर मिले।

Read More…
Farmers Protest: दिल्ली में किसानों का हल्लाबोल जारी, टिकरी-सिंधु बॉर्डर पूरी तरह से बंद….
Lockdown in Rajasthan: प्रदेश के कंटेंनमेंट जोन 31 दिसंबर तक लॉक, नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज….

Share this story