Samachar Nama
×

Farmers Protest: सरकार और किसानों के बीच वार्ता जारी, क्या कृषि मंत्री से बन रही है बात…

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। पिछले 57 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। एक बार फिर से आज किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक
Farmers Protest: सरकार और किसानों के बीच वार्ता जारी, क्या कृषि मंत्री से बन रही है बात…

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। पिछले 57 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। एक बार फिर से आज किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक हो रही है। किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकराते हुए आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है। आज बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से नाराजगी जताई कि आखिर पिछले बैठक के प्रस्ताव को मीडिया में क्यों साझा की।

Farmers Protest: सरकार और किसानों के बीच वार्ता जारी, क्या कृषि मंत्री से बन रही है बात…कृषि मंत्री ने कहा कि प्रस्ताव पर आपके फैसले के बारे में आपने मीडिया को पहले क्यों बताया। इसके बारे में आपको आज की बैठक में बताना था। बता दें कि पिछले 57 दिन से किसानों का महापड़ाव जारी है। सरकार और किसान संगठनों के बीच अब से पहले 10 राउंड की वार्ता हो चुकी है। लेकिन बेनतीजा रही। 20 जनवरी को हुई बैठक में सरकार ने किसानों के सामने प्रस्ताव रखा था कि कृषि कानूनों को डेढ साल तक स्थिगित कर दिया जाए।

Farmers Protest: सरकार और किसानों के बीच वार्ता जारी, क्या कृषि मंत्री से बन रही है बात…

सरकार की कमेटी के सामने किसान अपनी बात रखेंगे। इसके बाद कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नए कृषि कानूनों में संशोधन किया जाएगा। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने पर किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस के बीच एक बार आज फिर से बैठक होगी। इससे पहले पुलिस के साथ दो बार बैठक हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अब एक बार फिर से कल दिल्ली पुलिस के साथ किसानों की बैठक होनी है।

Read More…
Tandav Contoversy: तांडव को लेकर शिवसेना की ललकार, अर्नब गोस्वामी पर केस करके दिखाओ…
Farmers Protest Updates: क्या आज खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन? ये वजह आई सामने…

Share this story