समंदर में शिबानी को बाहों में जकड़े नजर आए फरहान अख्तर, दोनों की तस्वीर में साफ दिखा प्यार का रंग
बॉलीवुड के अभिनेता फरहान अख्तर अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद इन दिनो शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अफेयर की खबरें पिछले काफी समय आ रही है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की हैं। लेकिन अब दोनों अक्सर खुलेआम एक दूसरे के साथ नजर आते हैं, इतना ही नहीं अब तो फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जिससे दोनों के बीच पनप रहे प्यार के बीज को आप साफ देख सकते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट इस बात की गवाही दे रहा है। इसी बीच फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की एक तस्वीर ने इन दिनों सनसनी मचा दी हैं। जी हां आपको बता दें कि दोनों की सामने आई तस्वीर में पहले से ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों बीच पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। फरहान शिबानी को अपनी बाहों में जकड़े हुए है वहीं शिबानी बिकनी में काफी हॉट लग रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद दोनों के कितनी नजदीकियां है ये आप खुद ही समझ सकते हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि जलद ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी की तारीख और दिन भी तय हो चुकी हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, दोनों इसी साल मार्च या अप्रैल तक शादी कर लेंगे।यहां तक कि सुनने में आ रहा है कि दोनों ने न्यू ईयर के मौके पर सगाई भी कर ली है। खैर अब आई इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये हमे कुछ दिनों में पता चल जाएगा।