फराह खान का टूटा पैर,सोनम के संगीत की तैयारियाँ पड़ी मुश्किल में
बॉलीवुड कोरिओग्राफर फराह खान,बोलीवुड की बेस्ट कोरियोग्राफर्स में से एक हैं और इन्होंने बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे को अपने इशारो पर नचाया हैं। जिनके एक इशारे इशारे पर लोगों के पैर नाचने के लिए तैयार हो जाते हैं अब उन्ही फराह खान के बारे में खबरे आयी हैं की इनके पैर में चोट आ गई है और डॉक्टर ने इन्हें तीन सप्ताह तक व्हील चेयर पर रहने की सलाह दी हैं।
ये जानकारी खुद फराह खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो तक पहुंचाई हैं। बता दें फराह खान ही सोनम के संगीत के लिए कोरिओग्राफी कर रही हैं और सोनम के घर पर ही सोनम के संगीत को लेकर डांस की प्रैक्टिस की जाती है।
And @RajkummarRao can u send me the crutches back? n the ankle brace too.. pic.twitter.com/lJMfenRjZx
— Farah Khan (@TheFarahKhan) May 2, 2018
अब बड़ा सवाल ये है कि सोनम के संगीत को केवल 5 दिन ही रह गए हैं ऐसे में ये इनके परिवार और रिश्तेदारों को कैसे डांस सीखा पाएंगी। वैसे बता दे कि कई दिनों से फराह खान इनकी फैमिली को डांस की प्रिपरेशन करवा रही हैं।
बता दें हाल ही में अनिल कपूर ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की हैं कि उनकी बेटी सोनम की शादी 8 मई को की जाएगी और इसके साथ ही अनिल ने मीडिया से ये भी रिक्वेस्ट की हैं कि कृपया करके आप हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखे।