शहनाज गिल को जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने दिया ये खास तोहफा

बिग बॉस 13 से हर किसी के दिल में जगह बनाने वाली शहनाज गिल आज अपना 28 जन्मदिन मना रही है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी बाते हो रही हो रही है। शहनाज गिल आज सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थी। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इस कपल को दर्शको का काफी प्यार मिला था।
घर से बाहर आने के बाद शहनाज गिल ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। वही शहनाज गिल का ट्रांसफॉमशन देख कर हर किसी के होश उड़ हए थे। वही इस दौरान शहनाज कई वीडियो सांग्स में भी नज़र आई थी। उसके गानो को दर्शको का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वही आज उनके जन्मदिन के मौके पर शहनाज के फैन्स ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है।
शहनाज और उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो सॉन्ग ‘भुला दूंगा लोगो को काफी पसंद आया वही आज शहनाज के जन्मदिन के मौके पर इस गाने को काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है जिसके चलते ये गाना लगातार ट्रेंड करते हुए नज़र आ रहा है। जिसके चलते इस गाने ने अब 100 मिलियन व्यूज का आकड़ा पार कर लिया है।
इस प्यार के मिलने के बाद शहनाज़ काफी खुश नज़र आ रही है। ये फैन्स की तरह से मिले इस गिफ्ट ने शहनाज़ को काफी भावुक कर दिया है। आपको फैन्स का ये गिफ्ट कैसा लगा निचे कमेंट कर के जरूर बताए।