Samachar Nama
×

Falgun month 2021: फाल्गुन मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए यहां

पंचांग के मुताबिक फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता हैं इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इसे फाल्गुन कहा जाता हैं फाल्गुन मास खुशियों व उल्लास का प्रतीक माना जाता हैं फाल्गुन मास ग्रीष्म ऋतु यानी गर्मी के आगमन का संकेत देता हैं इस साल फाल्गुन महीना 28 फरवरी से 28
Falgun month 2021: फाल्गुन मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए यहां

पंचांग के मुताबिक फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता हैं इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इसे फाल्गुन कहा जाता हैं फाल्गुन मास खुशियों व उल्लास का प्रतीक माना जाता हैं फाल्गुन मास ग्रीष्म ऋतु यानी गर्मी के आगमन का संकेत देता हैं इस साल फाल्गुन महीना 28 फरवरी से 28 मार्च तक रहेगा। Falgun month 2021: फाल्गुन मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए यहांइस महीने भगवान श्री कृष्ण, भगवान शिव, श्री विष्णु के साथ चंद्रदेव की आराधना का विशेष महत्व होता हैं फाल्गुन मास के दौरान देवी मां सीता की भी पूजा की जाती हैं फागुन मास के समय कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें से मुख्य पर्व होली, महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज, फाल्गुन पूर्णिमा, फाल्गुन अमावस्या और आमलकी एकादशी खास होती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फागुन के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, तो आइए जानते हैं।Falgun month 2021: फाल्गुन मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए यहांफागुन के महीने में श्री कृष्ण की पूजा विशेष फलदायी होती हैं फाल्गुन मास में फुलेरा दूज मनाई जाती हैं इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण शादियां होती हैं संतान प्राप्ति की कामना करने वालों को इस महीने में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। फाल्गुन मास में शीतल या समान्य जल से स्नान करना चाहिए। Falgun month 2021: फाल्गुन मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए यहांइस महीने में फल का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। इस महीने में नियमित रूप से श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय पुष्पों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। नशीली चीजों और मांस मदिरा के सेवन से बचना चाहिए। इस पूरे माह में अपनी साफ सफाई और रहन सहन को लेकर भी सौम्यता और शालिनता बरतनी चाहिए।
Falgun month 2021: फाल्गुन मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए यहां

 

Share this story