Samachar Nama
×

हर महिला को पता होनी चाहिए वेजाइनल हैल्थ से जुड़ी ये खास बातें

जयपुर। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैजाइना महिलाओं के शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है। इसलिए महिलाओं को अपने शरीर के साथ साथ वैजाइना की हैल्थ से जुड़ी हुई जानकारीयों के बारे में भी पता होना चाहिए। क्योंकि वैजाइन के स्वास्थ से जुड़ी अधूरी जानकारी आपके लिए परेशानी बन सकती है। आपकी
हर महिला को पता होनी चाहिए वेजाइनल हैल्थ से जुड़ी ये खास बातें

जयपुर। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैजाइना महिलाओं के शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है। इसलिए महिलाओं को अपने शरीर के साथ साथ वैजाइना की हैल्थ से जुड़ी हुई जानकारीयों के बारे में भी पता होना चाहिए। क्योंकि वैजाइन के स्वास्थ से जुड़ी अधूरी जानकारी आपके लिए परेशानी बन सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट से जुड़ी बातें करने में शर्म आती है। जो कि महिलाओं के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आपको महिलाओं के वेजाइनल हैल्थ को लेकर कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं। जिनके आधार पर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी वैजाइना हैल्दी है या नहीं।
हर महिला को पता होनी चाहिए वेजाइनल हैल्थ से जुड़ी ये खास बातें
1. वैजाइना से बदबू आना
आपकी जानकारी के लिए बता गदें कि वैजाइना से बदबू आना आम बात है। क्योंकि कई बार डिस्चार्ज के कारण भी ऐसा होता है। लेकिन अगर यह परेशानी लगातार आती है तो आपको डॉक्टर के पास जाकर चेकअप कराना चाहिए।
हर महिला को पता होनी चाहिए वेजाइनल हैल्थ से जुड़ी ये खास बातें
2. प्राइवेट पार्ट के अनचाहे बाल हटाना

प्राइवेट पार्ट से बालों को समय समय हटा लेना चाहिए। क्योंकि अनचाहे बालों को हटाना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन ऐसा करते समय आपको पुरी सावधानी बरतनी चाहिए। तथा ध्यान रखें की अनचाहे बालों को हटाने के लिए किसी भी तरह के कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स का स्तेमाल न करें।
हर महिला को पता होनी चाहिए वेजाइनल हैल्थ से जुड़ी ये खास बातें
3. व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या
पीरियड्स के बाद होने वाले व्हाइट डिस्चार्ज को लेकर परेशान न हों। तथा अगर साधारण रुप से होने वाला डिस्चार्ज भी सफेद और साफ है तो आपको इसे लेकर परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है लेकिन अगर डिस्चार्ज का रंग हल्का पीला होने या उसमें से बदबू आने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास चेकअप करवाना चाहिए।
हर महिला को पता होनी चाहिए वेजाइनल हैल्थ से जुड़ी ये खास बातें

Share this story