Samachar Nama
×

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक

सोमवार, 26 जून 2017 को ईद उल—फित्र है। यह नेकी, भाईचारे और प्रेम का त्योहार है जिसे खासतौर पर इस्लाम के अनुयायी मनाते हैं। इस त्योहार में उनके गैर—मुस्लिम मित्र भी शामिल होते हैं और यह पूरी दुनिया में मनाए जाने वाला पर्व है। विद्वानों के अनुसार, जब पैगम्बर हज़रत मुहम्मद ने बद्र की जंग
क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक

सोमवार, 26 जून 2017 को ईद उल—फित्र है। यह नेकी, भाईचारे और प्रेम का त्योहार है जिसे खासतौर पर इस्लाम के अनुयायी मनाते हैं। इस त्योहार में उनके गैर—मुस्लिम मित्र भी शामिल होते हैं और यह पूरी दुनिया में मनाए जाने वाला पर्व है। विद्वानों के अनुसार, जब पैगम्बर हज़रत मुहम्मद ने बद्र की जंग में फतह हासिल की तो उसकी खुशी में पहली ईद मनाई गई थी। इसे ईद उल—फित्र या ​मीठी ईद भी कहा जाता है। तब से इस्लाम के अनुयायी यह त्योहार पूरी दुनिया में मना रहे हैं। जमाने के साथ ईद पर भी कई रंग चढ़ते गए। यह इबादत के साथ ही दोस्तों, परिजनों और आम लोगों से मेलजोल बढ़ाने का भी त्योहार है। तस्वीरों में देखिए, दुनिया में कैसी है ईद रौनक।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

 फिलीपींस में ईद की खुशियां मनाती महिलाएं।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

रूस में भी ईद की रौनक है। यहां के ग्रॉज्नी स्थित मुख्य मस्जिद में नमाज अदा करते चेचन मुसलमान।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

कुछ लम्हे उनके लिए जो इस दुनिया में नहीं रहे, अब सिर्फ यादें बाकी हैं। सिंगापुर में ईद के मौके पर दिवंगत परिजनों की कब्र पर जाते लोग।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

गाजा सिटी, फिलस्तीन — आमतौर पर यहां से जंग की तस्वीरें सामने आती हैं। ईद के मुबारक मौके पर जब खुशियों के गुब्बारे लिए ये दो लड़के कुछ यूं मिले तो यह तस्वीर कैमरों में कैद हो गई।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

यकीन कीजिए, यह अफगानिस्तान है। यहां बच्चों ने ईद की खुशियां कुछ इस तरह से मनाईं। बम और बंदूक से गूंजते मुल्क से एक प्यारी—सी तस्वीर।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

आईएस के कहर और खंडहर हो चुके शहरों में इराकी लड़कियों ने कुछ इस तरह किया ईद पर खुशियों का इजहार।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

ईद के मौके पर सबको जल्दी है कि ईदगाह जाएं और नमाज पढ़ें। बांग्लादेश में स्टीमर पर सवार होकर नमाज पढ़ने जाते लोग।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

यह है बांग्लादेश की राजधानी ढाका। यहां के मुख्य रेलवे स्टेशन पर लोगों का हुजूम उमड़ा है। घर जाकर ईद मनाने की तैयारी में मुसाफिर।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

ईद पर इबादत के साथ तोहफों का मिलना खुशियां दुगुनी कर देगा। शायद यही सोच रहा है मास्को में यह बच्चा।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

नाइजीरिया के लागोस शहर में नमाज पढ़ता एक युवक। नमाज के लिए दूर—दूर से मस्जिदों में लोग आ रहे हैं। उन्होंने कड़ी धूप और थकान की भी परवाह नहीं की।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

यह तस्वीर अमरीका से। ईद की मुबारकबाद देतीं दो महिलाएं।

क्यों मनाई जाती है ईद? देखिए दुनिया में कैसी है इस त्योहार की रौनक
eid

इजरायल स्थित अल अक्सा मस्जिद के बाहर ईद का नजारा। इस्लाम के इतिहास में यह एक चर्चित मस्जिद रही है।

 

ज्योतिष एवं अध्यात्म की लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.
अभी LIKE करें – समाचार नामा 

किराए के मकान से हो गए परेशान तो इन गणपति के करें दर्शन, जल्द बन जाएगा आपका घर

आपके घर में भी है पूजा का स्थान तो न करें ये गलतियां, वरना हो जाएंगे बर्बाद

इस धर्म में भगवान की नहीं शैतान की करते हैं पूजा, किसी से भी शारीरिक संबंध की है छूट

 

Share this story