Samachar Nama
×

Tauktae in Maharashtra:ताउते का दिखने लगा महाराष्ट में असर,गुजरात में भी इसके पहुँचने के आसार

चक्रवाती तूफान ताऊ ते का असर आज मुंबई में भी देखने को मिला। इसी के चलते आज मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पालघर और ठाणे में यीककरण अभियान स्थगित रहेगा। गौरतलब है की तूफ़ान के चलते यहाँ पर भारी बारिश हो रही है। स्थिति की देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओर साथ
Tauktae in Maharashtra:ताउते का दिखने लगा महाराष्ट में असर,गुजरात में भी इसके पहुँचने के आसार

चक्रवाती तूफान ताऊ ते का असर आज मुंबई में भी देखने को मिला। इसी के चलते आज मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पालघर और ठाणे में यीककरण अभियान स्थगित रहेगा। गौरतलब है की तूफ़ान के चलते यहाँ पर भारी बारिश हो रही है। स्थिति की देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओर साथ ही कहा है की इन जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।Cyclone Tauktae: Home Minister Amit Shah stresses on protection of ...

मुंबई में इस समय 100 किमी/घंटे की गति से बहुत तेज हवाएं चल रही हैं। और इसी के साथ वो भारी बारिश का भी सामना कर रहा है। ताउते के कहर को देखते हुए मुंबई में NDRF की तीन टीमों को तैनात किया गया है और 5 टीम अभी अलर्ट पर हैं। इसके अलावा वहां पर 5 जगह अस्थाई शेल्टर होम बनाए गए हैं, ताकि संकट की स्थिति में यहाँ पर लोगों को स्थानांतरित करा जा सके। साथ ही में वेस्टर्न मुंबई में भी NDRF की 3 और बाढ़ से बचाव करने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 टीमों को तैनात करा गया है।Cyclone Tauktae alert very heavy rains likely in parts of Konkan Mumbai ...

महाराष्ट्र के अलावा इस तूफ़ान का असर गुजरात, कर्नाटक सहित 7 राज्यों पर बना हुआ है। कहा जा रहा है की ये तूफ़ान आज दोपहर 12 से 3 बजे के दौरान गुजरात के पोरबंदर तट पर आ सकता है। इसके बाद ये दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच पोरबंदर और महुवा (भावनगर) के बीच से गुजरेगा। तूफ़ान की गति इस दौरान 175 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने की संभावना जताई गयी है।Cyclone Tauktae LIVE Updates: Mumbai to Receive Heavy Rains Today ...

बता दे की करीब 23 साल बाद गुजरात में इतने भयानक तूफान आने की संभावना बन रही है। इससे पहले 9 जून 1998 में कच्छ जिले के कांडला में ऐसा भीषण तूफान आया था। इस तूफ़ान के वजह से तब 1173 लोगों की जान चली गयी थी और 1774 लोग तो लापता हो गए थे। इस बार तूफ़ान की भीषणता को देखते हुए वहां के तटीय इलाकों से करीब 1.5 लाख लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। पश्चिमी तट से हजारों मकानों को खाली कराया गया हैं।

 

Share this story