Samachar Nama
×

विकास दुबे की काली कमाई पर नजर! अब ईडी ने यूपी पुलिस से मांगी डिटेल

उत्तर प्रदेश के कानुपर में 5 लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ जोन विकास और उसकी गैंग के खास लोगों की प्रोपर्टी की जानकारी एकत्रित कर रही है। इस मामले लेकर 6 जुलाई को कानपुर रेंज आईजी मोहित अग्रवाल को एक चिट्ठी लिखी गयी थी।
विकास दुबे की काली कमाई पर नजर! अब ईडी ने यूपी पुलिस से मांगी डिटेल

उत्तर प्रदेश के कानुपर में 5 लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ जोन विकास और उसकी गैंग के खास लोगों की प्रोपर्टी की जानकारी एकत्रित कर रही है। इस मामले लेकर 6 जुलाई को कानपुर रेंज आईजी मोहित अग्रवाल को एक चिट्ठी लिखी गयी थी। ईडी की टीम ने विकास दुबे की प्रोपर्टी डिटेल को लेकर आईजी से मुलाकात की है।

विकास दुबे की काली कमाई पर नजर! अब ईडी ने यूपी पुलिस से मांगी डिटेल

बताया जा रहा है कि विकसा ने पीछले तीन-चार सालों में 10 से ज्यादा विदेश यात्राएं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी जल्द ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर सकती है। अब ईडी विकास और उसके गुर्गों की प्रोपर्टी की जांच कर सकती है। आशंका है कि विकास ने दुबई और थाइलैंड में भी निवेश कर रखा है। बता दें कि यूपी एसटीएफ ने एक हफ्ते पहले कानपुर निवासी जय बाजपेयी को हिरासत में लिया था। जय को विकास का खास गुर्गा माना जाता है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जय ही विकास दुबे की काली कमाई को सफेद में बदलता था। जांच में विकास की कई अवैध प्रोपर्टी के अलावा जय के साथ लेनदेन की भी जानकारी मिली है। अब ईी ने इसकी डिटेल मांगी है।

विकास दुबे की काली कमाई पर नजर! अब ईडी ने यूपी पुलिस से मांगी डिटेल

पुलिस के अनुसार कानपुर आते वक्त पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई। इस बीच विकास दुबे ने पुलिस जवान से हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस और दुबे की बीच हुई फायरिंग में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां विकास दुबे की मौत हो गई।

Read More…
कांग्रेस का आरोप, खरीद-फरोख्त से गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही बीजेपी
सवालों के घेरे में विकास दुबे का एनकाउंटर, उज्जैन के एएसपी ने कही थी ये बात

Share this story