Samachar Nama
×

क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है

घी में मक्खन के मुकाबले धुआं ज्यादा ऊष्मा (Ghee: 485 F, Butter 302 F)पर निकलता है। सिर्फ मक्खन ही नहीं कई अन्य तेलों के मुकाबले घी ज्यादा फायदेमंद होता है। घी एक ऐसी चीज है,जिसे हर रसोई में उपयोग लिया जाता है।
क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है

जयपुर। घी को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े चाव के साथ खाया जाता है। घी न केवल स्वाद के लिए जाना जाता है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। घी एक ऐसी चीज है,जिसे हर रसोई में उपयोग लिया जाता है। घी स्वास्थ्य के लिए इतना फायदेमंद है कि आपको जानकर हैरानी होगी।

क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है बता दें कि घी न केवल भारतीय रसोईघर की एक पारंपरिक सामग्री है बल्कि ये एक पारंपरिक दवा का हिस्सा भी है। आयुर्वेद के मुताबिक, घी मानव शरीर के लिए सबसे अच्छा तेल-फैट है। इसके अलावा घी जितना पुराना होता चला जाता है उसका प्रयोग कई चिकित्सीय कामों के लिए किया जाने लगता है।

क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है

बता दें कि घी को मक्खन से ज्यादा बेहतर माना गया है। कुछ लोग घी को बेहतर मानते हैं को कुछ मक्खन को। लेकिन सही मायने में घी ही सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आप घर में मक्खन से घी कैसे बना सकते हैं। इसके साथ ही आपको ये अंदाजा भी लग जाएगा कि घी, मक्खन से कैसे अलग है।

क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है

बता दें कि घर पर मक्खन से घी बनाने के लिए सबसे पहले आप मक्खन को पूरी तरह से पिघला लें। उसके बाद गैस की आंच कम कर मक्खन को धीमी आंच पर उबालें। 5 से 6 मिनट के बाद आप दो चीजें अलग होती देखेंगे। आप स्पष्ट रूप से बर्तन के तले पर फैट को पड़ा हुआ पाएंगे।ऐसा होने पर गैस बंद न करें और 10 मिनट तक मक्खन को और उबालें।

क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है

बता दें कि घी की कोई एक्सपाइरी डेट नहीं होती और इसे सामान्य तापमान पर भी घर में रखा जा सकता है। वहीं मक्खन को हमेशा फ्रीज में रखने की जरूरत होती है इसलिए घी को स्टोर कर रखना मक्खन के मुकाबले ज्यादा आसान होता है।

क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है

घी पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं, डायबिटीज, हार्ट की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कब्ज (Constipation), एसिडिटी (Acidity), कमजोर जोड़ों और सूजन आंत्र सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित लोगों के लिए मददगार हो सकता है।

क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है

घी में मक्खन के मुकाबले धुआं ज्यादा ऊष्मा (Ghee: 485 F, Butter 302 F)पर निकलता है। सिर्फ मक्खन ही नहीं कई अन्य तेलों के मुकाबले घी ज्यादा फायदेमंद होता है। घी एक ऐसी चीज है,जिसे हर रसोई में उपयोग लिया जाता है। क्या घी को मक्खन से ज्यादा अच्छा माना गया है

Share this story