Samachar Nama
×

दुबई की राजकुमारी का बॉडीगार्ड से था संबंध, चुप रहने के दिए 12 करोड़ रूपये…

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की राजकुमारी पत्नी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। राजकुमारी हया का बॉडीगार्ड से संबंधों का दावा किया जा रहा है। रिश्ते के बारे में चुप रहने को लेकर राजकुमारी ने बॉडीगार्ड को 12 करोड़ दिए
दुबई की राजकुमारी का बॉडीगार्ड से था संबंध, चुप रहने के दिए 12 करोड़ रूपये…

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की राजकुमारी पत्नी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। राजकुमारी हया का बॉडीगार्ड से संबंधों का दावा किया जा रहा है। रिश्ते के बारे में चुप रहने को लेकर राजकुमारी ने बॉडीगार्ड को 12 करोड़ दिए थे। डेली मेल की ओर से इस बारे में खुलासा किया गया है।

दुबई की राजकुमारी का बॉडीगार्ड से था संबंध, चुप रहने के दिए 12 करोड़ रूपये… दुबई के शासक ने राजकुमारी हया को शरिया कानून के तहत 2019 में तलाक दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि राजकुमारी का बॉडीगार्ड पहले से शादी शुदा था। लेकिन राजकुमारी से अफेयर के मद्देनजर उसके रिश्ते में दरार पड़ गई और शादी टूट गई। राजकुमारी दुबई छोड़कर पिछले कई साल से ब्रिटेन में रह रही हैं। ब्रिटेन की कोर्ट में राजकुमारी हया ने बच्चों की कस्टडी को लेकर मुकदमा दायर किया था। अदालत ने हया के समर्थन में फैसला सुनाया था।

दुबई की राजकुमारी का बॉडीगार्ड से था संबंध, चुप रहने के दिए 12 करोड़ रूपये…

खबरों में दावा किया जा रहा है कि राजकुमारी हया अपने बॉडीगार्ड को महंगे गिफ्ट भी दिया करती थी। राजकुमारी हया दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद की छठी पत्नी थी। इसकी उम्र सबसे कम रही है। बताया जा रहा है कि साल 2016 में प्यार का रिश्ता परवान चढ़ा और तभी से बॉडीगार्ड और हया के बीच अफेयर की शुरूआत हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 46 साल की राजकुमारी हया का ब्रिटेन के 37 वर्षीय बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ अफेयर के चौंकाने वाले खुलासा हुआ है।

Read More….
Drugs Case: ड्रग्स केस में NCB का एक्शन, कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापेमारी…
Mission Tamil Nadu: बिहार के बाद BJP का मिशन तमिलनाडु, अमित शाह का आज चेन्नई दौरा…

Share this story