Samachar Nama
×

HIMA DAS DSP: DSP बनी हिमा दास, कहा सपने के सच होने जैसा

भारत का गौरव और अनुभवी फर्राटा स्टार धावक हिमा दास को शुक्रवार को असम का डीएसपी बना दिया गया। इस दौरान हिमा ने कहा की ये पल उनके बचपन के सपने का सच होने जैसा है। साथ ही ये भी कहा की उनका एथलेटिक्स करियर इस दौरान जारी रहेगा। शुक्रवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम
HIMA DAS DSP: DSP बनी हिमा दास, कहा सपने के सच होने जैसा

भारत का गौरव और अनुभवी फर्राटा स्टार धावक हिमा दास को शुक्रवार को असम का डीएसपी बना दिया गया। इस दौरान हिमा ने कहा की ये पल उनके बचपन के सपने का सच होने जैसा है। साथ ही ये भी कहा की उनका एथलेटिक्स करियर इस दौरान जारी रहेगा। शुक्रवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में हिमा को डीएसपी पद की नियुक्त असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा दी गयी। उन्होंने हिमा को नियुक्ति पात्र सौंपा। इस मौके पर असम पुलिस महानिदेशक समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

HIMA DAS DSP: DSP बनी हिमा दास, कहा सपने के सच होने जैसा

बचपन से था सपना

इस दौरान हिमा ने कहा की वे बचपन से पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते आई है। उन्होंने आगे कहा, “लोगो को यहाँ पर मालूम है। मै कुछ अलग नहीं कहूँगी, स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी, मेरी माँ भी यही चाहती थी।” हिमा ने आगे कहा की “माँ मुझे दुर्गा पूजा के दौरान मुझे खिलौने की बंदूक दिलवाती थी। माँ कहा करती थी की मैं असम पुलिस की सेवा करूँ और एक अच्छी इंसान बनूं।

HIMA DAS DSP: DSP बनी हिमा दास, कहा सपने के सच होने जैसा

करीयर रखूंगी जारी

एशियाई खेलो में रजत पदक विजेता और जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने आगे कहा की वे पुलिस की नौकरी करने के साथ साथ खेलो की तैयारियां भी जारी रखेगी। बकौल हिमा,”मुझे सब कुछ खेलों की कारण से ही मिला है। मैं प्रदेश में खेलो के बेहतरी के लिए काम करूंगी और असम को हरियाणा राज्य की ही तरह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनाने की कोशिश करूंगी। असम पुलिस के लिए काम करने के साथ साथ ही मैं अपना करियर भी जारी रखूंगी।

HIMA DAS DSP: DSP बनी हिमा दास, कहा सपने के सच होने जैसा

 

Share this story