Samachar Nama
×

क्या कॉपी की गई है फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी

आयुष्मान खुराना की अगली आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल जिसका ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था। रिलीज के पहले ही फिल्म विवादों के घेरे में आती नजर आ रही है। फिल्म निर्देशक जनक तोपरानी ने फिल्म पर आरोप लगाया है कि ये फिल्म उनकी मूवी की कॉपी है। हालांकि इन सभी खबरों को डायरेक्टर राज शांडल्य ने नकार दिया है। राज की टीम ने कहा कि, ये एक लिखी हुई फिल्म है और राज शांडल्य के दिमाग का आइडिया है।
क्या कॉपी की गई है फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी

बॉलीवुड के अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल जिसका ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया गया था। ट्रेलर रिलीज के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। आपको बता दें कि फिल्म ड्रीग गर्ल अगले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अगर हम फिल्म की बात करें तो इसमे उनका किरदार बेहद यूनिक है। मगर रिलीज के पहले ही फिल्म विवादों के घेरे में आती नजर आ रही है। फिल्म निर्देशक जनक तोपरानी ने फिल्म पर आरोप लगाया है कि ये फिल्म उनकी मूवी की कॉपी है। हालांकि इन सभी खबरों को डायरेक्टर राज शांडल्य ने नकार दिया है।क्या कॉपी की गई है फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी

राज की टीम ने कहा कि, ये एक लिखी हुई फिल्म है और राज शांडल्य के दिमाग का आइडिया है। ये कॉन्सेप्ट राज के दिमाग में तब आया था जब ऑर्कुट और याहू मैसेंजर का दौर था। फेसबुक बाद में आया, उस समय फेक एकाउंट बनाने का ट्रेंड भी आया। जैसे कि एंजल प्रिया। इन एकाउंट्स पर लड़कियों की तस्वीरें भी होती थी, कुछ समय बाद सामने वालों को इस बात का अंदाजा हो जाता था कि वे अपना टाइम वेस्ट कर रहे हैं। इसके बाद फेक एकाउंट वाले ये कन्फेस कर देते हैं कि कोई लड़की नहीं बल्कि वे ही थे। तो फिल्म का आइडिया भी उसी समय आया, स्क्रिप्ट हालांकि फ्रेश है।क्या कॉपी की गई है फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी

आपको बता दें कि राज एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें अपने विचारों और लेखनी पर विश्वास है। एक निर्देशक होने से पहले वे एक राइटर हैं। इससे पहले उन्होंने वेलकम बैक जैसी फिल्मों के डायलॉग्स लिखे हैं और कपिल शर्मा जैसे कॉमेडियन के लिए भी स्क्रिप्ट लिखी है।क्या कॉपी की गई है फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी

राज शांडल्य उन लोगों में नहीं आते हैं जिनकी गिनती स्क्रिप्ट चुराएंगे। ड्रीम गर्ल उनकी खुद का ही आइडिया है। हम ये सफाई इसलिए नहीं दे रहे हैं ताकि बता पाएं कि ये आइडिया उन्हीं का है। ना तो हमारा आरोप लगाने वाले से कोई वास्ता है नाही उसका हमसे। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश कर रहा है तो उसे करने देना चाहिए। हम किसी से बहस नहीं करेंगे, ट्रेलर की प्रशंसा सभी कर चुके हैं और लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हम अपना फोकस फिल्म के प्रमोशन की बजाए इन बातों पर क्यों करें? ये सभी के साथ होता है।क्या कॉपी की गई है फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी

आयुष्मान खुराना की अगली आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल जिसका ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था। रिलीज के पहले ही फिल्म विवादों के घेरे में आती नजर आ रही है। फिल्म निर्देशक जनक तोपरानी ने फिल्म पर आरोप लगाया है कि ये फिल्म उनकी मूवी की कॉपी है। हालांकि इन सभी खबरों को डायरेक्टर राज शांडल्य ने नकार दिया है। राज की टीम ने कहा कि, ये एक लिखी हुई फिल्म है और राज शांडल्य के दिमाग का आइडिया है। क्या कॉपी की गई है फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी

Share this story