Samachar Nama
×

हैल्दी डाइट समझकर ना कर बैठें दूध और केला का सेवन, हो सकती हैं ये हानियां!

दूध और केला दोनों को ही क्रमश फलों और सब्जियों में बेहद ही गुणकारी बताया जाता है। इतना ही नहीं, इन दोनों का संयुक्त रूप से सेवन करने पर भी शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। जाहिर है कि, दोनों का संयुक्त रूप से सेवन ऊर्जा का संचार करने के लिए लाभदायक माना जाता
हैल्दी डाइट समझकर ना कर बैठें दूध और केला का सेवन, हो सकती हैं ये हानियां!

दूध और केला दोनों को ही क्रमश फलों और सब्जियों में बेहद ही गुणकारी बताया जाता है। इतना ही नहीं, इन दोनों का संयुक्त रूप से सेवन करने पर भी शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। जाहिर है कि, दोनों का संयुक्त रूप से सेवन ऊर्जा का संचार करने के लिए लाभदायक माना जाता है। लेकिन शायद आप दूध और केले के सेवन से शरीर से होने वाले नुकसानों के बारे में नहीं जानते। इस मामले में स्वास्थ विशेषज्ञों का मानना है कि, दूध के साथ केले का सेवन संयुक्त रूप से करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हालकि यह दूसरी परिस्थितियों में लागू होता है। इसलिए आप इसका पूरी सतर्कता के साथ सेवन कर पाएं, इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं इसके नुकसानों के बारे में-

पाचन क्रिया

विशेषज्ञों का मानना है कि, बनाना शेक या फिर दूध और केला का संयुक्त रूप से सेवन करने वाले लोगों का स्वास्थ अच्छा नहीं रहता। अगर आपको इन दोनों का सेवन करना ही है, तो पहले दूध पी लें और फिर कम-से-कम 10-15 मिनट बाद ही केला खाएं। क्योंकि, बनाना शेक पाचन क्रिया आपकी पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाकर आपकी नींद को प्रभावित करता है।

अस्थमा

अगर आपको या किसी पारिवारिक सदस्य को अस्थमा या सांस संबंधी समस्याएं हैं, तो उस इंसान को दूध और केले का संयुक्त रूप से बचना चाहिए। क्योकि ऐसा करने से उस इंसान को कम और बलगम की समस्या बढ जाती है। इसके अलावा उसे सांस लेने में भी कई समस्याओं का सामना करना पड सकता है।

साइनस और एलर्जी

आयुर्वेद में बताया गया है कि, दूध और केला का संयुक्त सेवन करने से जठराग्नि यानी पेट की आग बुझ जाती है। जिसेक कारण व्यक्त का पाचन कमजोर हो जाता है। पाचन क्रिया में कमजोरी के करण टॉक्सिंस उत्पन्न होते हैं, जो साइनस को बढाने में जिम्मेदार हैं।

विषैले तत्वों का विकास

शरीर में विषैले पदार्थ और अशुद्दियों को पैदा करने में भी दूध-केला का हाथ होता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि, इसके कारण कई शरीरिक और मानसिक अंगों की कार्यप्रणाली नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है। इसके सेवन से आपको भारीपन का अनुभन होता है और दिमाग भी अनियंत्रित हो सकता है।

Share this story