Samachar Nama
×

इस कारण होता है आटा फायदेमंद और मैदा नुकसानदायक

विशेषज्ञों ने आटे और मैदा में अंतर बताकर उनमें पाये जाने वाले तत्वों के बारे में बताने के साथ इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया है। विशेषज्ञ बताते है कि मैदा और आटा दोनों ही गेंहू को पीसकर बनाये हुए रूप होते हैं। इसका कारण ये होता है कि आटे की उपरी परत को हटाया नहीं जाता है और आटे को थोड़ा दरदरा पीसा जाता है। जबकि मैदा को बनाते समय गेंहू की ऊपरी परत को हटा दिया जाता है जिसके बाद उसका इतना महिन पीसा जाता है
इस कारण होता है आटा फायदेमंद और मैदा नुकसानदायक

जयपुर। आटा और मैदा दोनों एक ही चीज यानी गेंहू से ही पीसकर बनाई जाती है। फर्क बस इतना ही होता है कि आटा थोड़ा पीसा जाता है और मैदा के कण ज्यादा ही बारीक होते हैं। लेकिन ऐसा क्यों होता है कि आटा शरीर को नुकसान नहीं करता जबकि मैदा शरीर को नुकसान करता है।

इस कारण होता है आटा फायदेमंद और मैदा नुकसानदायक

वैज्ञानिक मैदा के बारे में बताते है कि मैदा से बनी चीजे अधिक मात्रा में में खाने से ये पेट में आंतों से चिपक जाती है। जिसके बाद ये कई गंभीर रोगों को जन्म देती है। इसके बारे में कुछ विशेषज्ञ बताते है कि आखिर क्या कारण होता है कि मैदा शरीर को नुकसान क्यों पहुंचाता है।

इस कारण होता है आटा फायदेमंद और मैदा नुकसानदायक

दरअसल दोनों वैसे बने तो गेंहू से ही है लेकिन दोनों के गुणों में अंतर पाया जाता है। इसका कारण ये होता है कि आटे की उपरी परत को हटाया नहीं जाता है और आटे को थोड़ा दरदरा पीसा जाता है जिससे उसके फाइबर के गुण उसमें बरकरार रहते हैं।

इस कारण होता है आटा फायदेमंद और मैदा नुकसानदायक

इससे आटे में फोलिक एसिड, विटमिन ई, विटमिन बी-6 और बी- कॉम्प्लेक्स जैसे विटमिन और मैग्नीशियम, मैग्नीज़, जिंक जैसे कई मिनरल्स बने रहते है। इसके विपरीत मैदा को बनाते समय गेंहू की ऊपरी परत को हटा दिया जाता है जिसके बाद उसका इतना महिन पीसा जाता है कि उसके सभी पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं और यह सेहत के लिए नुकसानदायक रहता है।

इस कारण होता है आटा फायदेमंद और मैदा नुकसानदायक

मैदा के और भी कई नुकसान होते है क्योंकि मैदा बनाने के लिए गेंहू को बारीक पीसा जाता है और इसको सफेद करने के लिए गेंहूं को पीसने के बाद हानिकारक केमिकल्स से ब्लीच किया जाता है। जिसमे कैल्शियम परऑक्साइड, क्लोरीन, क्लोरीन डाई ऑक्साइड आदि ऐसे ही ब्लीचिंग एजेंट आते हैं।

विशेषज्ञों ने आटे और मैदा में अंतर बताकर उनमें पाये जाने वाले तत्वों के बारे में बताने के साथ इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया है। विशेषज्ञ बताते है कि मैदा और आटा दोनों ही गेंहू को पीसकर बनाये हुए रूप होते हैं। इसका कारण ये होता है कि आटे की उपरी परत को हटाया नहीं जाता है और आटे को थोड़ा दरदरा पीसा जाता है। जबकि मैदा को बनाते समय गेंहू की ऊपरी परत को हटा दिया जाता है जिसके बाद उसका इतना महिन पीसा जाता है इस कारण होता है आटा फायदेमंद और मैदा नुकसानदायक

Share this story