Samachar Nama
×

किस ग्रह पर होती है हीरे की बारिश? जानिए यह अनोखा रहस्य

बारिश में नहाना किसे पसंद नहीं होता है। बूंदों के बाण जब तन पर लगते हैं तो मन प्रसन्न हो जाता है। लेकिन अगर कोई आपसे यह कहे कि बारिश में बूंदों की जगह हीरे बरसने लग जाए तो यह किसी कल्पना की तरह प्रतीत होगा। जी हां, यह कल्पना कुछ ग्रहों पर वास्तविकता का
किस ग्रह पर होती है हीरे की बारिश? जानिए यह अनोखा रहस्य

बारिश में नहाना किसे पसंद नहीं होता है। बूंदों के बाण जब तन पर लगते हैं तो मन प्रसन्न हो जाता है। लेकिन अगर कोई आपसे यह कहे कि बारिश में बूंदों की जगह हीरे बरसने लग जाए तो यह किसी कल्पना की तरह प्रतीत होगा। जी हां, यह कल्पना कुछ ग्रहों पर वास्तविकता का रूप ले चुकी है। दरअसल वैज्ञानिक बताते हैं कि शनि और बृहस्पति ऐसे ग्रह हैं, जहां पर हीरे की बारिश होती है।

किस ग्रह पर होती है हीरे की बारिश? जानिए यह अनोखा रहस्य

इसके अलावा ब्रह्माण्ड से जुड़ी हुई और भी कई रोचक जानकारियां हैं, जो हमें सिर खुजाने पर मज़बूर कर देती है। ब्रह्माण्ड में होने वाली ये रहस्यमय घटनाएं मानवीय दिमाग की समझ से काफी दूर होती हैं। एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकन वैज्ञानिकों ने यह अऩोखा खुलासा किया है। एस्ट्रानॉमिकल सोसाइटी की वार्षिक बैठक में वैज्ञानिकों ने यह खुलासा किया है।

किस ग्रह पर होती है हीरे की बारिश? जानिए यह अनोखा रहस्य

वैज्ञानिकों की माने तो इन ग्रहों पर गरज, चमक और तूफान के साथ होने वाली ओलावृष्टि मीथेन को कार्बन में बदल देती है। यह कार्बन के कण गिरते हुए ठोस होकर ग्रेफाइट का रूप ले लेते हैं। वायुमंडल से ऊपर से नीचे आते आते ये कार्बनिक कण आखिरकार हीरे में बदल जाते हैं। इसी कारण यहां पर हीरों की बारिश होती है।

किस ग्रह पर होती है हीरे की बारिश? जानिए यह अनोखा रहस्य

हालांकि हमारी धरती पर तो यह संभव ही नहीं है, लेकिन ब्रह्माण्ड में ऐसे भी ग्रह मौजूद हैं जहां सचमुच हीरों की बरसात होती है। शोधकर्ता इस तथ्य की पुष्टि कर चुके हैं। पृथ्वी के वातावरण में मीथेन जैसी कोई गैस नहीं होने से ओलावृष्टि अपने उसी रूप में धरती पर गिरती है। हालांकि यह तथ्य किसी फिल्म का सीन ही लगता है कि आसमान से हीरे की बारिश हो रही है।

Share this story