रहेंगे स्वस्थ अगर करते है राशि के अनुसार योग
जयपुर। आज कल की दौड भाग वाली जिन्दगी में किसी के पास भी दो पल की फुर्सत नहीं की दो पल बैठ कर अपने लिए सोचें नहीं लोगों से पास दो पल आराम से बैठ कर खाने का समय है। जिस कारण से लोग जरूत से पहले ही बूढें हो रहें हैं। लोगों के जीवन में उम्र से पहले रोग उनकों घेर रहें हैं।
अगर जीवन में ऊर्जा और गति को बढ़ाना है तो लोगों को जरूरत है व्यायाम, योगा के लिए समय निकालने की जिससे अपने को स्वस्थ्य रखा जा सके। लेकिन अगर हम राशि के अनुसार योग व व्यायाम करें तो हमें जीवन में लाभ मिलने के साथ साथ जीवन में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वैसे भी कहा गया है कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन को बनाता है। जीवन में थोड़ा बदलाव करके योग के लिए समय निकालने की जरुरत है। आज इस लेख में राशि के अनुसार योग व व्यायाम बता रहें है।
मेष – मेष राशि के लोगों को गतिशील व्यायाम करना चाहिए। इस राशि के लोगों को जॉगिंग या एरोबिक्स करना लाभदायक रहेगा।
वृष – वृष राशि के लोगों को भार उठाना और जिम जाना बेहतर रहेगा। इसके साथ इनको मेडिटेशन करना भी लाभदायक रहेगा।
मिथुन – मिथुन राशि के लोगों को तैराकी करना, टेबल टेनिस खेलना बेहतर रहने के साथ जॉगिंग करना भी लाभदायक रहेगा।
कर्क – कर्क राशि के लोगों को योगा, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम करना लाभदायक रहे।
सिंह – सिंह राशि के लोगों को व्यायाम, योगा व मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा।
कन्या – कन्या राशि के लोगों को व्यायाम में हल्के और आरामदायक व्यायाम करना ओर जॉगिंग करना लाभदायक रहेगा।
तुला – तुला राशि के लोगों को जिम जाना व तैराकी, दौड़ना, ध्यान और योगा करना लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक – इस राशि के लोगों को जिम जाना खेल कूद व कसरत करने के साथ साथ मार्शल आर्ट करने लाभदायक रहेगा।
धनु – धनु राशि के लोगों को खेलों में अधिक रुचि होती हैं। इस कारण से इनको बॉक्सिंग, हॉकी के साथ जॉगिंग व कराटे करना लाभदायक रहेगा।
मकर – मकर राशि के लोगों को टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग के साथ मार्सल आर्ट् सिखना लाभदायक रहेगा।
कुंभ – कुंभ राशि के लोगों को दौड़ना, रस्सी कूदना व योगा करना लाभदायक रहेगा।
मीन – मीन राशि के लोगों को तैराकी करने के साथ सुबह शाम टहलना लाभदायक रहेगा।