Samachar Nama
×

दांतों की समस्या होने पर डेंटिस्ट नहीं अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!

आधुनिक खान-पान और लापरवाहियों के चलते अक्सर लोगों के मुंह में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जिनमें दांतों का दर्द, काडे लगना औऱ कैविटी बहुत ही गंभीर और आम समस्याओं के रूप में उभर आता है। कभी-कभी यह दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि, दांत निकलवाने की मौहतल तक उत्पन्न हो
दांतों की समस्या होने पर डेंटिस्ट नहीं अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!

आधुनिक खान-पान और लापरवाहियों के चलते अक्सर लोगों के मुंह में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जिनमें दांतों का दर्द, काडे लगना औऱ कैविटी बहुत ही गंभीर और आम समस्याओं के रूप में उभर आता है। कभी-कभी यह दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि, दांत निकलवाने की मौहतल तक उत्पन्न हो जाती है। क्योंकि दातों की नसों और दातों में दर्द का सीधा कनेक्शन सिर से होता है। जिसमें लापरवाही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, अगर शुरुआत में ही इन समस्याओं का समाधान किया जाए तो इन्हें बढने से रोका जा सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जिन पर अमल करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है-

सरसों का तेल

दांतों का दर्द होने पर सरसों का तेल लगाना लाभदायक साबित हो सकता है। इसके प्रयोग के लिए तीन से चार तेल की बूंदों को चुटकी नमक डालकर दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करना चाहिए। इससे आपके मसूढे तो मजबूत होंगे ही, साथ आपके दातों का दर्द भी चुटकियों में दूर हो जाएगा।

Related image

प्याज का प्रयोग

आहार का स्वाद बढाने में तो प्याज का प्रयोग अक्सर ही किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसका सेवन आपको दातों के दर्द से निजात दिलाने में भी मददगार साबित होता है। डेटिस्टस् का मानना है कि, गर तीन मिनट पर एक स्लाइस प्याज खाने से दातों के कीडे मर जाते हैं और दर्द में भी राहत मिलती है।

Related image

लहसुन का सेवन

पाचन और ब्लड सर्कुलेशन के लिए तो लहसुन फायदेमंद होता ही है साथ ही दांतों के दर्द का असरकारी इलाज करने में लहसुन रामबाण इलाज साबित होता है। रोजाना इसकी सिर्फ एक कली का सेवन करने से इसमें मौजूद एन्टीबैक्टीरियल गुण आपके दांत का दर्द फट से दूर से कर देते हैं।

Image result for lehsun

लौंग लगाना

लौंग का दातों की समस्या में प्रयोग बहुत ही लाभदायक और असरकारी माना जाता है। इसलिए जब कभी-भी दातों में दर्द हो, तो दातों के बीच लौंग दवाना इसके तेल का प्रयोग करने से खास राहत मिलती है। यह आपके दातों में कीटाणुओं का नाश करके बैक्टीरिया से निजात दिलाता है।

Image result for lavang

टी-बैग का प्रयोग

अक्सर इंस्टेट चाय बनाने के लिए टी बैग्स का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, अधिकतर स्थितिओं में इसे फेक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, दांत में दर्द और सूजन की समस्या होने पर इसके एंटीसेप्टीक गुण बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा टी बैग का प्रयोग आपके दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

Image result for tea bag

Share this story