Samachar Nama
×

पेट दर्द को टालना पड़ सकता है भारी

विशेषज्ञ कहते है कि पेट दर्द होने की स्थिति को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि पेट दर्द होने पर यह पता नहीं चलता है कि ये सामान्य दर्द है या कोई गंभीर समस्या है। वैसे तो पेट दर्द का सबसे बड़ा कारण पाचन क्रिया का सही नहीं होना होता है। लेकिन कई बार ये दर्द गंभीर बीमारी का रूप भी ले लेता है। जिसमें गुर्दे में पथरी, एसीडिटी या अल्सर,आंतों में सूजन आदि शामिल होता है।
पेट दर्द को टालना पड़ सकता है भारी

जयपुर। आज का मानव इतना व्य​स्त हो गया है कि उसके काम के चलते वो अपने स्वास्थ्य के बारे में सोच ही नहीं पाता है। इसी बीच उसे अपने पेट का ख्याल भी नहीं रह पाता है। कभी—कभी उसको यदि पेट दर्द भी होता है, तो उसे हल्के में लेकर नजरअंदाज कर देता है।

पेट दर्द को टालना पड़ सकता है भारी

लेकिन हाल ही में हुए शोध के बाद विशेषज्ञों ने खुलासा किया है कि गर्मियों में अक्सर लोगों को पेट की समस्या होती है लोग इस दर्द को नजरअंदाज करते रहते हैं। यही पेट दर्द गंभीर समस्या का रूप भी ले सकता है। विशेषज्ञ बताते है कि पेट दर्द का सबसे बड़ा कारण पाचन क्रिया का सही नहीं होना होता है।

पेट दर्द को टालना पड़ सकता है भारी

इसलिए हमें पेट दर्द को हल्‍के में नहीं लेना चाहिए। हल्के-फुल्के पेट दर्द के लिए गुनगुना पानी पीकर इसका उपचार किया जा सकता है लेकिन बार-बार पेट दर्द होने पर कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है।

पेट दर्द को टालना पड़ सकता है भारी

पेट दर्द गैस्ट्राइटिस,लीवर में खराबी,आमाशय में छेद होने के कारण भी पेट दर्द होता है,कब्ज के कारण और आंतों में विकार आदि को पेट दर्द के कारणों में शामिल किया जाता है। यही नहीं पेट दर्द यदि गंभीर रूप में हो तो वो अन्य बीमारियों का संकेत भी देता है।

पेट दर्द को टालना पड़ सकता है भारी

जैसे पेट के एक तरफ दर्द का कारण गुर्दे में पथरी या गुर्दे की अन्य कोई बीमारी हो सकती है। एसीडिटी या अल्सर की शिकायत होने पर पेट के बीचोबीच अधिक दर्द होता है। अगर आंतों में सूजन होती है तो लगभग पूरे पेट में ही दर्द होता है। सामान्य तौर पर पेट दर्द खान—पान के कारण भी हो सकता है।

विशेषज्ञ कहते है कि पेट दर्द होने की स्थिति को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि पेट दर्द होने पर यह पता नहीं चलता है कि ये सामान्य दर्द है या कोई गंभीर समस्या है। वैसे तो पेट दर्द का सबसे बड़ा कारण पाचन क्रिया का सही नहीं होना होता है। लेकिन कई बार ये दर्द गंभीर बीमारी का रूप भी ले लेता है। जिसमें गुर्दे में पथरी, एसीडिटी या अल्सर,आंतों में सूजन आदि शामिल होता है। पेट दर्द को टालना पड़ सकता है भारी

Share this story