वास्तुटिप्स: घर को सजाते वक्त कभी ना करें वास्तु से जुड़ी ये गलतियां, पड़ सकता है भारी
हर व्यक्ति सोचता हैं कि उसका घर सबसे ज्यादा सुदंर दिखे और इसके लिए वह अपने घर को सजाना भी खूब पसंद करता हैं। वह सजावट के दौरान यह भूल जाता हैं,कि उसे किस तरह की वस्तुओं को अपने घर में लगाना या फिर सजाना चाहिए। जिससे घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे। मगर ध्यान दे कि सजावट का सामान कही अपने साथ साथ नकारात्मक ऊर्जा तो नहीं लेकर आ रहा हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर से नकारात्मक ऊर्जा कैसे दूर की जा सकती हैं।
आपको बता दें,कि घर को सजाते वक्त घर में जंगली जानवरों की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि इससे घर में रहने वाले लोगो का स्वभाव उग्र हो जाता हैं वही जिससे घर में क्लेश और तनाव का माहौल पैदा होने लगता हैं और कई तरह की समस्या भी होने लगती हैं। वही दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर या फिर प्रतिमा को घर में नहीं लगाना चाहिए बल्कि इसे आफिस या फिर कार्यालय जैसी जगहों पर ही लगाना शुभ माना जाता हैं।
वही फव्वारे अगर सही दिशा में नहीं लगे होते हैं तो वह पानी के साथ साथ सुख समृद्धि को भी अपने साथ साथ बहा ले जाते हैं। वही इसलिए घर में फव्वारे को हमेशा ही उत्तर की दिशा में ही लगवाना चाहिए। यह उचित दिशा मानी जाती हैं। वही साथ ही साथ घर मे सुख समृद्धि भी बनी रहती हैं। वही डूबती हुई नाव की पेंटिग घर में लगाने से आपके घर परिवार के रिश्तों पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता हैं और जीवन से सुख शांति भी दूर हो जाती हैं।