Samachar Nama
×

पति का काला रंग नहीं था पसंद छुटकारा पाने के लिए महिला ने कर दिया...

यूपी के बरेली में एक महिला ने पति को जिंदा जलाकर मार दिया, पुलिस का कहना है कि महिला ने पति पर सिर्फ इसलिए हमला किया क्योंकि उसे पति का काला रंग पसंद नहीं था. महिला ने सोते समय पति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, घटना में महिला को भी कुछ चोटें आई हैं, फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पति का काला रंग नहीं था पसंद  छुटकारा पाने के लिए महिला ने कर दिया...

जयपुर। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला द्वारा पति को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पति को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे पति का काला रंग पसंद नहीं था। जिसके चलते आरोपी महिला ने सोते समय पति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार 22 साल की महिला प्रेमश्री ने अपने पति सत्यवीर सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसके कारण वह जिंदा जला गया।
आग लगने के कारण सत्यवीर 90 प्रतिशत झुलस गया था। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला प्रेमश्री ने अपने पति सत्यवीर को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसे उसका काला रंग पसंद नहीं था। बता दें कि प्रेमश्री की शादी 2 साल पहले हुई थी। दोनों की एक 5 महीने की बेटी भी है।

वहीं इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे की सत्वीर जब सो रहा था तो उसकी पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। सत्यवीर की चीख सुन आसपास के लोग दौड़कर आए और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। इस घटना में महिला भी जल गई और अस्पताल में उसका भी इलाज चल रहा है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रेमश्री अपने पति को पसंद नहीं करती थी जिसके चलते उसने ये कदम उठाया था।

यूपी के बरेली में एक महिला ने पति को जिंदा जलाकर मार दिया, पुलिस का कहना है कि महिला ने पति पर सिर्फ इसलिए हमला किया क्योंकि उसे पति का काला रंग पसंद नहीं था. महिला ने सोते समय पति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, घटना में महिला को भी कुछ चोटें आई हैं, फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पति का काला रंग नहीं था पसंद छुटकारा पाने के लिए महिला ने कर दिया...

Share this story