क्या है टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी वायरल होती इन तस्वीरों का राज
बॉलीवुड के अगर सबसे चर्चित कपल की बात करें तो इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का नाम सबसे पहले आता हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को कुछ दिनों पहले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में साथ में एंट्री की थी। जिसके बाद दोनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे। इसके बाद बीती रात टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को मुंबई में एक रेस्ट्रोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों डिनर डेट पर गए थे। इस दौरान टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी काफी कूल अंदाज में नजर आए थे। जो आप यहां पर तस्वीरों में साफ देख सकते हैं।
टाइगर श्रॉफ(Tiger shroff) और दिशा पाटनी(Disha Patani) के रिलेशनशिप में होने की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को हमेशा साथ में देखा जाता है मगर दोनों का कहना है कि वह अच्छे दोस्त हैं। जब जैकी श्रॉफ से उनके बेटे टाइगर श्रॉफ के दिशा पाटनी को डेट करने के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया। खैर आपको बता दें कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, टाइगर को 25 साल की उम्र में अपनी पहली दोस्त मिली है जो कि एक लड़की है। टाइगर अपनी दोस्त के साथ अच्छे इक्यूशन शेयर करते हैं। यह दोस्ती शादी में भी बदल सकती है लेकिन यह बात सिर्फ उन दोनों पर निर्भर करती है।
उन्होंने आगे कहा कि, दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं, डांस करते हैं और दोनों का पैशन भी एक ही है। दिशा आर्मी ऑफिसर के परिवार से है, वह अनुशासन जानती है। किसे पता दोनों आगे चलकर शादी कर लेते हैं या दोस्त ही रहते हैं। अभी के लिए दोनों दोस्त हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि वह और दिशा अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों के इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं हैं। दिशा उन दोस्तों में से हैं जिनके साथ में सहज महसूस करता हूं।