Samachar Nama
×

वैज्ञानिकों ने माना, बुद्धिमान व्यक्ति होते है ज्यादा आलसी

वैज्ञानिकों हाल ही में आलस्य के संबंध में अध्ययन किया है। इस अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग ज्यादा बुद्धिमान होते है, वो उतने ही आलसी होते हैं। इस बात का खुलासा 60 स्टूडेंट्स पर किये गये अध्ययन के बाद किया गया। जहां पाया गया कि नॉन थिंकर्स वाले स्टूडेंट्स थिंकर्स से ज्यादा एक्टिव थे।
वैज्ञानिकों ने माना, बुद्धिमान व्यक्ति होते है ज्यादा आलसी

जयपुर। दुनिया में आलसी लोगों की कमी नहीं है। लेकिन क्या आप जानते है कि कैसे लोग ज्यादा आलसी होते हैं। एक अध्ययन के बाद इस बात का खुलासा हो गया है कि ​किस प्रकार का व्यक्ति ज्यादा आलसी होता है। शुरूआती अध्ययन में ये बात सामने आयी है कि बुद्धिमानी आलस की निशानी होती है।

वैज्ञानिकों ने माना, बुद्धिमान व्यक्ति होते है ज्यादा आलसी

शोध में कहा गया है कि स्मार्ट लोग अपना ज्यादा समय आलस्य में ही बिताते हैं। इस शोध में अमेरिकी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भाग लिया है। जहां इस विचार को शामिल किया गया है कि अधिक आईक्यू वाले लोग आसानी से बोर नहीं होते हैं।

वैज्ञानिकों ने माना, बुद्धिमान व्यक्ति होते है ज्यादा आलसी

शोध में बताया गया है कि जो लोग मेहनत का काम करते हैं या थकावट वाला काम करते हैं उनकों नॉन थिंकर्स वालों की श्रेणी में गिना जाता है। या यू समझ ले कि ऐसे लोगों के दिमाग में कम विचार आते है। जबकि इसके विपरीत जो लोग शरीर को कष्ट नहीं देते हैं, उनका दिमाग कभी विचारों से खाली नहीं होता है।

वैज्ञानिकों ने माना, बुद्धिमान व्यक्ति होते है ज्यादा आलसी

शोध में ये बात भी कही गयी है कि जिम जाने वाले व्यक्ति को अपने दिमाग को एक्टिव रखना होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि उनकों फिजिकल वर्क करना होता है, इसक विपरीत घर में पड़े व्यक्ति को अपने दिमाग को कष्ट देने की आवश्यकता नहीं होती है। फ्लोरिडा गल्फ कोस्ट पर एक स्टडी गई। ​

वैज्ञानिकों ने माना, बुद्धिमान व्यक्ति होते है ज्यादा आलसी

इस स्टडी में 60 स्टूडेंट्स को शामिल किया गया। जिनमें से 30 नॉन थिंकर्स थे और 30 स्टूडेंट्स को थिंकर्स की श्रेणी में रखा गया। 7 दिन बाद जब रिजल्ट आया तो पाया कि नॉन थिंकर्स वाले स्टूडेंट्स थिंकर्स से ज्यादा एक्टिव थे।

वैज्ञानिकों हाल ही में आलस्य के संबंध में अध्ययन किया है। इस अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग ज्यादा बुद्धिमान होते है, वो उतने ही आलसी होते हैं। इस बात का खुलासा 60 स्टूडेंट्स पर किये गये अध्ययन के बाद किया गया। जहां पाया गया कि नॉन थिंकर्स वाले स्टूडेंट्स थिंकर्स से ज्यादा एक्टिव थे। वैज्ञानिकों ने माना, बुद्धिमान व्यक्ति होते है ज्यादा आलसी

Share this story