Samachar Nama
×

बिल्ली की इस अनोखी प्रजाति की, जानिये रोचक बातें

जयपुर। वैसे तो हर जीव की कई तरह की प्रजातियां होती है एक ही कुल के होने के बाद उनमें की कई तरह जातियां पाई जाती है। इसी के साथ ही उनमें कई तरह की अलग अलग विशेषतायें पाई जाती है। इसी तरह से वैज्ञानिकों ने घरेलू बिल्ली की सबसे छोटी प्रजाति खोजी है। बता
बिल्ली की इस अनोखी प्रजाति की, जानिये रोचक बातें

जयपुर। वैसे तो हर जीव की कई तरह की प्रजातियां होती है एक ही कुल के होने के बाद उनमें की कई तरह जातियां पाई जाती है। इसी के साथ ही उनमें कई तरह की अलग अलग विशेषतायें पाई जाती है। इसी तरह से वैज्ञानिकों ने घरेलू बिल्ली की सबसे छोटी प्रजाति खोजी है। बता दे कि ये प्रजाति आम बिल्लियों की तुलना में आकार में आधी है। इसका वज़न 1.7 से 3.5 पाउंड के बीच पाया गया तथा सिर से पूछ तक की लंबाई 13 से 18 इंच है। इतनी सी छोटी बिल्ली आज तक नहीं पाई गई है।

बिल्ली की इस अनोखी प्रजाति की, जानिये रोचक बातें
Rusty-spotted cat (Prionailurus rubininosus phillipsi) Sri Lanka. Captive

जानकारी दे दे कि यूके की दी बिग कैट सेंचुरी में पाई गयी इस बिल्ली का नाम नुवारा रखा गया है। सेंचुरी के जनसंपर्क अधिकारी तनिथा ब्राउन ने इसके बारे में बताया कि यह बिल्ली बहुत तेज और फुर्तीली है अपने हल्के वजन और हाइट के कारण ये तेजी से काम करती है। इसकी खास बात है कि ये बहुत ज्यादा छोटी होने के कारण ये अपने प्राकृतिक आवास में कम ही रहती है। आपको बता दे कि इसकी दो उपप्रजातियाँ श्रीलंका तथा भारत के जंगलों में पाई गई हैं और ये शिकारियों से बचने के लिये ये बिल्लियाँ पेड़ पर बहुत ही तेजी और आसानी से चढ़ जाती है।बिल्ली की इस अनोखी प्रजाति की, जानिये रोचक बातें

वैज्ञानिकों ने इसके बारे में बताया कि आवास की कमी और बढ़ते भूस्खलन के कारण इनका अस्तित्व खतरे में हैं। बता दे कि इसका वैज्ञानिक नाम प्रायोनेलरस रुबीजीनोसुसिस है। जानकारी दे दे कि इंटरनेशनल यूनियन फोर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने रेड लिस्ट में शामिल करते हुये इसे विलुप्तप्राय प्रजाति का दर्जा प्रदान किया है। इसकी बड़ी-बड़ी आँखें है और छोटा शरीर के कारण ये दूसरो बिल्लियों से अलग है।बिल्ली की इस अनोखी प्रजाति की, जानिये रोचक बातें

Share this story